एक्सप्लोरर

Hindi Language Controversy: हिंदी भाषा विवाद पर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कहा- तमिल हिंदी से पुरानी भाषा है लेकिन...

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट पर कंगना ने हिंदी भाषा विवाद पर अपनी राय रखी.

सोशल मीडिया पर इन दिनों हिंदी भाषा को लेकर खूब विवाद चल रहा है. हाल ही में अजय देवगन और किच्चा सुदीप की इसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई थी. दोनों एक-दूसरे को जवाब दे रहे थे. अब इस मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत भी आ गई हैं. कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. इस बार उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर चल रही विवाद पर अपनी राय रख दी है. कंगना की फिल्म धाकड़ का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर कंगना ने अपनी बात रखी है.

कंगना ने इस विवाद पर एबीपी न्यूज से बातचीत की और कहा- कोई डायरेक्ट जवाब नहीं है इस बात का. हमारा देश विविधता, विभिन्न भाषाओं और विविध संस्कृतियों से बना है. हर एक का जन्मसिद्ध अधिकार है कि वो (जैसे मैं पहाड़ी हूं) अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस करूं लेकिन जैसा हमारा देश है, उसे एक ईकाई बनाने के लिए एक धागा चाहिए. अगर हमें संविधान का सम्मान करना है तो हमारे संविधान ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाया है. तमिल हिंदी से पुरानी भाषा है लेकिन उससे भी पुरानी है संस्कृत. अगर आप मुझसे, मेरा बयान पूछना चाहते हैं तो नेशनल लैंग्वेज संस्कृत होनी चाहिए क्योंकि कन्नड़ से लेकर तमिल से लेकर गुजराती से लेकर हिंदी से लेकर सब उसी से आई हुईं हैं. 

कंगना ने आगे कहा- संस्कृत को छोड़कर हिंदी को क्यों बनाया, उसका जवाब मेरे पास नहीं है. ये उस टाइम के लिए गए फैसले हैं लेकिन जब खालिस्तान की मांग होती है जब वो कहते हैं कि हम हिंदी को नहीं मानते हैं. जब युवाओं को भटकाया जाता है तो वो संविधान को नकार रहे होते हैं. वो तमिल का भी एक आंदोलन हुआ था जब वो एक अलग राष्ट्र चाहते थे. जब आप बंगाल रिपब्लिक की मांग करते हैं और आप कहते हैं कि आप हिंदी को मान्यता नहीं देते हैं. तब आप हिंदी को नकार नहीं होते हैं बल्कि आप दिल्ली को सत्ता के एक केंद्र के रूप में नकार रहे होते हैं. इस बात के बहुत सारे लेयर्स (परतें) हैं और जब आप इस पर बात करते हैं तो आपको इन सब बातों का अंदाजा होना चाहिए. जब आप हिंदी को नकारते हैं, तो हमारा ये जो संविधान है, आप उसे भी और दिल्ली की सरकार (सत्ता) को भी नकार रहे होते हैं. मैं सही हूं या ग़लत? आप हमारी सरकार को नहीं मानते, चाहे हमारा सुप्रीम कोर्ट हो, किसी तरह के एक्ट हों, चाहे दिल्ली में जो भी सरकार करती है, वो हिंदी में करती है ना! चाहे आप देश भी घूम, बाहर भी जाते हैं. जर्मन हो, फ्रेंच हो, स्पेनिश हों, वो अपनी भाषाओं पर गर्व करते हैं. नो मैटर हाऊ डार्क द कलोनियन हिस्ट्री इज, फॉर्चुनेटली और अनफॉर्च्युनेटनी अंग्रेजी एक लिंक बन गया है संवाद करने का. क्या अंग्रेजी सभी को जोड़ने वाली भाषा होनी चाहिए? या फिर हिंदी, संस्कृत या फिर तमिल वो जोड़नेवाली भाषा होनी चाहिए? ये हमें तय करना होगा. 

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफलता पर बोलीं कंगना
कंगना ने कहा- हम अपनी फिल्मों को तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में डब करते हैं, हम अपनी फिल्मों को देश के अन्य राज्यों में ले जा रहे हैं. साउथ और नॉर्थ अथवा दक्षिण भारत की फिल्मों को लेकर हो रहा विवाद बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उनके साथ हमेशा से ही सौतेला व्यवहार किया गया है और यही वजह है कि आज उन्हें विजयी होने का एहसास हो रहा है. उनके साथ ऐसा (अन्याय) नहीं होना चाहिए था.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दक्षिण भारत से एक भी लीडिंग हीरो नहीं रहा है. मैं एक बेहद कामयाब हीरो की बात कर रही हूं. मैं हमेशा से इस मुद्दे को उठाती रही हूं कि यहां का सर्कल बहुत ही क्लोज निट रहा है और लोग यहां किस तरह से ऑपरेट करते हैं. ये इस बात का भी एक उदाहरण है कि कैसे हम बाहरी लोगों को प्रवेश करने की इजाजत नहीं देते हैं और अब जब वो अपना अधिकार जता रहे हैं, जो कि उनका पहले से हक है, ये उनका देश है तो वो अपना हक ही तो ले रहे हैं. हम जो कहते हैं कि वो हमारा स्क्रीन ले रहे हैं तो वो किसी की टेरेटरी में नहीं आ रहे हैं, ये उन्हीं के स्क्रीन्स हैं, ये पूरा देश उनका है. वो सब भारतीय हैं. हमें उनके प्रति नज़रिया बदलना होगा. जो यहां के माई-बाप बनकर बैठे हैं, ये उनके मुंह पर बहुत बड़ा थप्पड़ है और वो ये थप्पड़ डिसर्व करते हैं क्योंकि ये एक लम्बे अर्से से प्रतीक्षित था. ये उनका हक था, जो वो अब ले रहे हैं. और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि उन्हें अपना अधिकार मिल रहे है.

कंगना की फिल्म धाकड़ की बात करें तो ये 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कंगना एक्शन करती नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: Dhaakad Trailer: कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करती दिखी एक्ट्रेस

Katrina Kaif की मासूमियत के दीवाने हुए Vicky Kaushal, पत्नी की फोटो पर किया ये कमेंट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget