एक्सप्लोरर

Justin Bieber का आधा चेहरा हो गया पैरालाइज, जानिए क्‍या होता है Ramsay Hunt Syndrome

Justin Bieber Diagnosed with Ramsay Hunt syndrome: जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम नाम (Ramsay Hunt syndrome) की बीमारी हो गई है.

Justin Bieber Diagnosed With Ramsay Hunt Syndrome: दुनिया के जाने माने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं. बीबर ने बताया है कि उनके चेहरे का आधा हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त (Paralysis) हो गया है. हाल ही में उन्‍होंने अपने एलबम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए दुनियाभर के कई देशों का दौरा करने का एलान किया था, जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्‍साहित थे. मगर अचानक से दौरा रद्द किए जाने से वे हताश हो गए. अब एक वीडियो शेयर कर बीबर ने बताया है कि वह रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt syndrome) से पीड़ित हैं, इसलिए उन्‍हें दौरा कैंसिल करने का फैसला लेना पड़ा.  

वीडियो में अपनी हालत के बारे में बात करते हुए बीबर ने कहा, ‘जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं अपनी आंख नहीं झपका पा रहा हूं. मैं अपने चेहरे के इस तरफ हंस भी नहीं पा रहा हूं. मेरे शो रद्द होने की वजह से काफी लोग निराश हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं इस वक्त शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हूं. मुझे उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे.’ 

इस वायरस के कारण होती है बीमारी 
रामसे हंट सिंड्रोम एक दुर्लभ तंत्रिका संबंधी बीमारी है. ये तब होती है जब वेरिसेला-जोस्टर वायरस सिर की नस को संक्रमित करता है. यही वायरस बच्चों में चिकनपॉक्स और बड़ों में दाद का कारण भी बनता है. हालांकि यह वायरस रामसे हंट सिंड्रोम में फेशियल नर्व को क्‍यों प्रभावित करता है, इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Justin Bieber का आधा चेहरा हो गया पैरालाइज, जानिए क्‍या होता है Ramsay Hunt Syndrome

इन दिक्‍कतों का करना पड़ता है सामना
इस बीमारी के कारण चेहरे का एक हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त और कमजोर हो जाता है, जिसके कारण खाना खाने, भावनाएं व्‍यक्‍त करने व आंख बंद करने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है. इसमें कान के आसपास, चेहरे पर या मुंह पर दर्दनाक चकत्ते निकल आते हैं. इससे बहरेपन की गंभीर समस्‍या भी हो सकती है. बीमारी के गंभीर लक्षण में आंख व मुंह का ड्राई होना और स्‍वाद का चले जाना शामिल है.
 
इस तरह लगाया जाता है बीमारी का पता
रामसे हंट सिंड्रोम का पता लगाने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी वेरिसेला-जोस्टर वायरस को लेकर ब्‍लड टेस्‍ट करते हैं, दिमाग का एमआरआई करते हैं और कुछ स्किन टेस्‍ट भी किया जाता है. कभी-कभी एक स्‍पाइनल टैप भी किया जाता है. 

यह भी पढ़ें

Justin Bieber: जस्टिन बीबर का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज, बोले- पलक भी नहीं झपका पा रहा हूं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget