एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट के बाद Jeremy Renner ने अस्पताल के बिस्तर से शेयर की सेल्फी, एवेंजर्स को-स्टार्स ने यूं किया रिएक्ट

Jeremy Renner: हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर का हाल ही बर्फ हटाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था. वहीं दुर्घटना के बाद जेरेमी ने अस्पताल के बिस्तर से पहली तस्वीर शेयर की है और फैंस को थैंक्यू भी कहा है.

Jeremy Renner First Pic After Accident: 'मार्वल' स्टार जेरेमी रेनर हाल ही में अपने घर के पास बर्फ हटाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से उनके फ्रेंड्स और फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं. वहीं जेरेमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक्सीडेंट के बाद की पहली तस्वीर शेयर की है. उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों को उनके लिए प्रार्थना करने के लिए थैंक्यू भी कहा है.

जेरेमी ने अस्पताल के बिस्तर से सेल्फी शेयर की
फोटो में जेरेमी अस्पताल के बिस्तर से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर चोट के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं. उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के Kind Words के लिए थैंक्यू.  मैं टाइप करने में अब बहुत गड़बड़ कर रहा हूं लेकिन मैं आप सभी के लिए अपना प्यार भेज रहा हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeremy Renner (@jeremyrenner)

फैंस ने तस्वीर पर बरसाया प्यार
जैसे ही जेरेमी ने अपनी तस्वीर शेयर की वैसे उनके फैंस और फ्रेंड्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. क्रिस प्रैट, क्रिस हेम्सवर्थ और क्रिस इवांस सहित उनके एवेंजर्स एंडगेम के को-स्टार्स ने भी उन्हें कमेंट सेक्शन में प्यार भेजा. प्रैट ने लिखा, "आपके लिए प्रार्थना जारी है" इवांस ने कमेंट किया, "टफ एज नेल्स लव यू दोस्त." हेम्सवर्थ ने कहा, “स्पीडी रिकवरी दोस्त. अपने तरीके से प्यार भेजना!"


एक्सीडेंट के बाद Jeremy Renner ने अस्पताल के बिस्तर से शेयर की सेल्फी, एवेंजर्स को-स्टार्स ने यूं किया रिएक्ट

जेरेमी रेनर की सोमवार को हुई थी सर्जरी
बता दें कि जेरेमी को  “ब्लंट चेस्ट ट्रॉमा और आर्थोपेडिक चोटें" आई थीं. वहीं जेरेमी के स्पोकपर्सन ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी. स्पोकपर्सन ने बताया था कि रेनर की सोमवार को सर्जरी हुई थी और एक्टर की कंडीशन 'क्रिटिकल लेकिन स्टेबल है और वे आईसीयू में हैं' दुनियाभर के तमाम फैंस जेरेमी रेनर की सलामती की दुआ कर रहे हैं. वहीं तमाम सेलेब्स भी जेरेमी की स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. 

हॉलीवुड के काफी पॉपुलर एक्टर हैं जेरेमी
जेरेमी रेनर हॉलीवुड के काफी पॉपुलर एक्टर हैं. इन सालों में, जेरेमी कई क्रिटिक्स द्वारा सराही गई और इकोनॉमिकली सफल फिल्मों में दिखाई दिए हैं. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में, उन्हें एवेंजर्स की सभी फिल्मों और लेटेस्टम वेब सीरीज ‘हॉकआई’ में क्लिंट बार्टन या हॉके की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रेनर जल्द 'मेयर ऑफ़ किंग्सटाउन' के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगे. इस फिल्म का प्रीमियर 15 जनवरी को पैरामाउंट+ पर होगा.

ये भी पढ़ें: अब कैसी हैं सामंथा रुथ प्रभु? एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर क्लोज फ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget