एक्सप्लोरर

इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन, लॉकडाउन की वजह से सुपुर्द-ए-खाक में शामिल नहीं हुए अभिनेता

न्यूरोएंडोक्रिन जैसी घातक और दुर्लभ बीमारी के शिकार इरफान खान देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए और उनके सुपर्द-ए-खाक में शामिल नहीं हो पाए.

मुंबई: जाने-माने अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का आज सुबह तकरीबन 11.00 बजे जयपुर में निधन हो गया. वो 85 साल की थीं और लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं. इरफान की मां अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जयपुर के बेनिवाल कांता कृष्णा कॉलोनी में रहती थीं और मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले से थीं.

उल्लेखनीय है कि न्यूरोएंडोक्रिन जैसी घातक और दुर्लभ बीमारी के शिकार इरफान खान देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते अपनी मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए और उनके सुपुर्द-ए-खाक में शामिल नहीं हो पाए.

गौरतलब है कि शेर-ओ-शायरी का बेहद शौक रखनेवाली और टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखनेवाली सईदा बेगम को जयपुर के चुंगा नाका स्थित कब्रिस्तान में आज 4.30 बजे पूरी रीति-रिवाज के साथ दफना दिया गया.

इस बीच, अटकलें रखती रहीं कि 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग खत्म करने के बाद इरफान खान एक बार फिर से अपना इलाज कराने के लिए लंदन चले गये हैं और वो इस वक्त वहीं मौजूद हैं. मगर सईदा बेगम के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने जयपुर से एबीपी न्यूज़ को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इरफान खान इस वक्त मुम्बई में ही अपने घर पर मौजूद हैं और लॉकडाउन और बीमारी की हालत में उनके लिए जयपुर आना संभव नहीं था.

बता दें कि छह महीने पहले इरफान खान अपनी मां सईदा बेगम से मिलने के लिए जयपुर गये थे. इरफान अपनी मां के बेहद करीब थे और 2003 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मकबूल' दिखाने के लिए वे खुद उन्हें जयपुर एक सिनेमाघर में भी ले गये थे. विशाल भारद्वाज निर्देशित 'मकबूल' इरफान खान‌ के फिल्मी करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी.

इरफान‌ की आखिरी रिलीज फिल्म का नाम था 'अंग्रेजी मीडियम', जो इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी. मगर कोरोना वायरस के असर के चलते अगले ही दिन देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था. इसके तुरंत बाद देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते इरफान खान, करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोब्रियाल स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' को सिनेमाघरों में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला. हाल ही में इस फिल्म को हॉटस्टार+डिज्नी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
एक्टिंग छोड़ अमेरिका चले गए थे फहाद फासिल, फिर ऐसे बने साउथ के सबसे खूंखार विलेन
एक्टिंग छोड़ अमेरिका चले गए थे फहाद फासिल, फिर ऐसे बने साउथ के सबसे खूंखार विलेन
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget