एक्सप्लोरर

Tuntun: टुनटुन ने बचपन में देखा मां-बाप और भाई का मर्डर, रिश्तेदारों ने बनाया नौकरानी तो भागकर पहुंच गई थीं मुंबई

Tuntun movies: महज ढाई साल की उम्र में ही जमीन पर कब्जा करने के लिए टुनटुन के माता-पिता की हत्या हो गई थी.

Tuntun Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा की पहली महिला कॉमेडियन टुनटुन (Tuntun) की आज 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है. टुनटुन की पहचान तो कॉमेडी से बनी पर बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले उनकी पहचान बेहतरीन सिंगर उमा देवी के रुप में रही है. उनका जन्म 11 जुलाई 1923 को अमरोहा में हुआ था. महज ढाई साल की उम्र में ही जमीन पर कब्जा करने के लिए टुनटुन के माता-पिता की हत्या हो गई थी.

इसके बाद उनका भाई उनका ख्याल रखता था लेकिन 9 साल की उम्र होते-होते उसकी भी हत्या कर दी गई. टुनटुन अनाथ हुईं तो उन्हें रिश्तेदारों की शरण लेनी पड़ी. रिश्तेदार दो वक्त के खाने के लिए टुनटुन से पूरे घर का काम करवाते और नौकरों जैसा व्यवहार करते थे. वक्त बीता और एक दिन उनकी मुलाकात एक्साइज ड्यूटी ऑफिसर अख्तर अब्बास काजी से हुई और ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई, पर ये वक्त भी ज्यादा नहीं रुका.


Tuntun: टुनटुन ने बचपन में देखा मां-बाप और भाई का मर्डर, रिश्तेदारों ने बनाया नौकरानी तो भागकर पहुंच गई थीं मुंबई

पार्टिशन के दौरान अख्तर अब्बास पाकिस्तान चले गए, और टुनटुन की गरीबी में जिंदगी गुजरती रही. एक दिन परेशान होकर टुनटुन सबकुछ छोड़ कर मुंबई भाग गईं. यहां उनका कोई सहारा नहीं था तो वो नौशाद के घर गईं और उन्हें गाने का मौका देने की गुजारिश करने लगीं फिर भी नौशाद नहीं माने तो उन्होंने समुद्र में कूदकर जान देने की धमकी दे दी. फिर क्या था नौशाद को मानना पड़ा और यहीं से उनके सिंगिंग करियर की शुरुआत हो गई.



Tuntun: टुनटुन ने बचपन में देखा मां-बाप और भाई का मर्डर, रिश्तेदारों ने बनाया नौकरानी तो भागकर पहुंच गई थीं मुंबई

उनका पहला गाना काफी हिट रहा इसके बाद उन्होंने 40 से 45 गाने गाए. फिर जब गाने मिलना बंद हुए तो नौशाद के कहने पर उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दी. उनकी पहली फिल्म उनके क्रश दिलीप कुमार के साथ बाबुल थी. इस फिल्म में उनके रोल का नाम टुनटुन था जो इतना पसंद किया गया कि उनका नाम उमा देवी से टुनटुन ही पड़ गया. टुनटुन ने 5 दशक तक 198 फिल्मों में काम किया है. 1990 में आखिरी बार वो फिल्मों में नजर आईं थीं. फिर लंबी बीमारी के बाद 2003 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Mayuri Kango: फ़िल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद भी इस एक्ट्रेस ने नहीं मानी हार, आज इस टॉप की कंपनी में करती हैं काम!

Nisha Noor: एड्स से हुई थी इस साउथ एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, आखिरी समय में शरीर में पड़ गए थे कीड़े

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget