एक्सप्लोरर

GOAT OTT Release: ओटीटी पर अनकट रिलीज होगी 'गोट'! जानें- कब और कहां देख सकेंगे विजय की एक्शन थ्रिलर

GOAT OTT Release Date: थलापति विजय की लेटेस्ट रिलीज ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. वहीं फैंस अब इसकी ओटीटी रिलीज को जानने के लिए भी बेताब हैं. वहीं अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है.

GOAT OTT Release Date: थलापति विजय की ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शको से भरपूर प्यार मिल रहा है और रिलीज के पहले दिन से ही ये  बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

जैसा कि थलपति विजय की फिल्म से उम्मीद की गई थी इसने अजित कुमार की आखिरी फिल्म थुनिवु के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर बज इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि फुलटाइम राजनीतिक करियर के लिए सिनेमा छोड़ने से पहले यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है.वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट आया है.

ओटीटी पर अनकट रिलीज होगी गोट’
दरअसल खबरें आई थीं कि थलापति विजय की फिल्म के कुछ हिस्से एडिट करने पड़े थे क्योंकि ये बहुत लंबे हो गये थे. निर्देशक वेंकट प्रभु की अनकट फिल्म की ड्यूरेशन 3 घंटे, 40 मिनट थी लेकिन थिएटर में कुछ सीन काटे जाने के बाद ये 3 घंटे की ड्यूरेशन के साथ रिलीज हुई. वहीं फैंस के लिए गुड न्यूज है कि वे इस फिल्म को ओटीटी पर अनकट देख सकेंगे. दरअसल न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने खुलासा किया है कि जब GOAT अपना ओटीटी डेब्यू करेगी, तो ये अनकट स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो सकती है. मेकर्स यही प्लानिंग कर रहे हैं. इसका मतलब है कि दर्शक फिल्म के पूरे 3 घंटे 40 मिनट देख पाएंगे, साथ ही कई डिलीट किए गए सीन्स को ओटीटी वर्जन के लिए रीस्टोर किया जाएगा.

ओटीटी पर कब और कहां आएगी ‘गोट
GOAT तमिल फिल्म इंडस्ट्री के 4 हफ्ते के ओटीटी रिलीज पैटर्न को फॉलो करेगी. इसका मतलब है कि फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के चार हफ्ते बाद स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.  चूंकि इसका प्रीमियर 5 सितंबर को सिनेमाघरों में हुआ था, इसलिए सिनेमाघरों में 28 दिन का प्रदर्शन पूरा करने के बाद, यह 3 अक्टूबर तक ओटीटी प्लेटफार्मों पर अवेलेबल होने की उम्मीद है. यह फिल्म कथित तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स अच्छी खासी रकम में खरीदे हैं.

गोट’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘गोट’ या ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इस दौरान फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है. जहां घरेलू बाजार में फिल्म ने 6 दिनों में 162.75 करोड़ की कमाई कर ली है तो वहीं वर्ल्डवाइड ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें:-Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की खुदकुशी, एक्ट्रेस मुंबई के लिए रवानाvid

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget