एक्सप्लोरर

Confirm: गौहर खान ने की 11 साल छोटे जैद से सगाई, पिता इस्माइल दरबार बोले-मुझसे एक बार भी नहीं किया जिक्र

अभिनेत्री गौहर खान ने हाल ही में सिंगर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई कंफर्म की है.

अभिनेत्री गौहर खान ने हाल ही में सिंगर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ सगाई कर ली है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई कंफर्म की है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि गौहर और जैद दोनों 25 दिसंबर को निकाह करेंगे. हालांकि गौहर या जैद की ओर से निकाह की तारीख को कंफर्म नहीं किया गया है.

इस्माइल दरबार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "जिस तरह लोग गौहर और जैद की पोस्ट देख रहे हैं, उसी तरह मुझे भी पोस्ट देखकर ही पता चला कि इन दोनों ने सगाई कर ली है. सच कहूं तो हमारे परिवार में आज भी एक लिहाज़ जिंदा है और वो ये है बेटा अपने पिता से खुद की शादी की बात करने नहीं आता. अब तक जैद ने मुझसे एक बार भी अपनी शादी का ज़िक्र नहीं किया है."

View this post on Instagram
 

💍♥️ @zaid_darbar

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

इस्माइल आगे कहते हैं, "मुझसे बताने की उसकी बिलकुल हिम्मत नहीं है. वो अपनी आएशा अम्मी के बहुत करीब है. आएशा से उसने गौहर के बारे में बताया और उससे शादी की इच्छा रखी. आएशा ने आकर मुझे इस बारे में बताया और बस, मैंने हामी भर दी. मेरे बेटे को हिन्दुस्तान की कोई भी लड़की पसंद आए, मैं उसके फैसले के साथ खड़ा रहूंगा. मुझे उसकी खुशी में रहना है. वो और गौहर एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और मुझे उसमे कोई दिक्कत नहीं. मेरा मकसद सिर्फ यही है कि मेरा बच्चा खुश रहे."

इसके साथ ही शादी की तारीख को लेकर इस्माइल दरबार आगे बताते हैं, "यकीन मानिए, मुझे सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के जरिए पता चल रहा है कि दिसंबर में ये दोनों शादी कर रहे हैं. यहां तक कि उसने अपनी मम्मी से भी यही कहा कि जब उसे लगेगा कि अब शादी करनी है तब वो मुझसे आकर मिलेगा. जिस दिन जैद आकर मुझसे शादी के बारे में बात करेगा तब हम आगे बढ़ेंगे. मैं भी अपने बच्चे को सेटल देखना चाहता हूं. जल्द ही इनकी शादी करवाएंगे, हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं किया है. इस साल के अंत तक कुछ अच्छा ज़रूर होगा."

फैंस जैद और गौहर खान की शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. काफी समय से गौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं. सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने शायद ही कभी इतनी...' हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget