एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामले में आज बड़ा दिन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ करेगी NCB

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी आज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश को आमने सामने बैठाकर इस मामले में सवाल जवाब करेगी.

मुंबई: सुशांत मौत मामले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी की जांच अब बॉलीवुड में पूरी तरह फैल चुकी है. आज इस केस में इस कहानी में सबसे अहम और महत्वपूर्ण किरदार और बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. दीपिका के साथ साथ उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

दीपिका पादुकोण और करिश्मा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एनसीबी सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और करिश्मा को आज आमने सामने बैठाकर एनसीबी पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक करिश्मा ने 2017 की व्हाट्सएप चैट की बात कबूल की है, लेकिन खुद ड्रग्स की बात पर मुकर गई कहा मैं सिर्फ सिगरेट पीती हूँ. उन्होंने बताया कि दीपिका हेल्थ को लेकर बहुत सजग है उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली.

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा करीब 8 साल से जुड़ी हैं, जबकि करीब 9 साल से क्वान में काम कर रही हैं. इसलिए एनसीबी दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है. करिश्मा क्वान कंपनी की मैनेजर हैं.

चैट में सामने आईे बातें गौरतलब है कि जो चैट सामने आई है उसमें दीपिका करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही हैं. अब ये पूरी चैट भी सामने आ चुकी है. दरअसल ये चैट एक ग्रुप से निकली है जिसकी एडमिन दीपिका पादुकोण थीं. इस ग्रुप में सिर्फ 3 लोग थे दीपिका, करिश्मा और जया साहा. शुक्रवार की पूछताछ में करिश्मा ने कई खुलासे किये हैं. करिश्मा को वो चैट दिखाकर पूछताछ की गई है.

सूत्रों की मानें तो करिश्मा ने कुबूल किया है कि चैट में वो भी शामिल है और ये चैट दीपिका के साथ ही हो रही थी. करिश्मा ने ये भी बताया है कि दीपिका ने हैश मांगी थी. यही वजह है कि करिश्मा को फिर से बुलाया गया है. पहले दीपिका से अकेले पूछताछ की जाएगी. अगर एनसीबी को लगेगा कि दीपिका झूठ बोल रही है तो दीपिका और करिश्मा का आमना सामना कराया जाएगा.

दीपिका और करिश्मा से पूछताछ एनसीबी की गेस्ट हाउस में होगी

दीपिका और करिश्मा से पूछताछ एनसीबी की गेस्ट हाउस में होगी. वहीं आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इन दोनों को मुंबई के एनसीबी ऑफिस में पहुंचना है. इन दोनों से पूछताछ मुंबई एनसीबी की टीम करेगी. पहले इनसे पूछताछ सुशांत वाले केस को लेकर की जाएगी. क्योंकि इन दोनों का नाम रिया ने अपने बयान में लिया है.

वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बारे में सुशांत के फॉर्महाउस के पूर्व मैनेजर, बोटमैन और ड्राइवर तीनों ने नाम का खुलासा किया था. इन पर भी ड्रग्स लेने का आरोप है. पहले मुंबई की एनसीबी पूछताछ करेगी और उसके बाद दिल्ली की एसआईटी इनसे पूछताछ करेगी. अब इस पूरे मामले में ये देखना होगा कि बॉलीवुड के इन सभी सितारों से पूछताछ के बाद और कौन से बड़े नाम सामने आते हैं.

ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामनवमी पर पति संग वाराणसी पहुंचीं माधुरी दीक्षित, कुल्हड़ चाय और क्रूज राइड की तस्वीरें वायरल
रामनवमी पर पति संग वाराणसी पहुंचीं माधुरी दीक्षित, कुल्हड़ चाय और क्रूज राइड की तस्वीरें वायरल
Dhurandhar 2 BO Day 9: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' का भौकाल, फ्राइडे शाम 7 बजे तक कलेक्शन 698 करोड़ के पार
Live: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' का भौकाल, फ्राइडे शाम 7 बजे तक कलेक्शन 698 करोड़ के पार
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
Dhurandhar 2 एक्टर को पाकिस्तान से मिल रहे आई लव यूं के मैसेज, कहा- 14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया स्टार
Dhurandhar 2 एक्टर को पाकिस्तान से मिल रहे आई लव यूं के मैसेज, कहा- 14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया स्टार

वीडियोज

Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump
Iran US Israel War: ईरान के हमलों से दहला Middle East, हर तरफ आग की चिंगारी | Iran israel War
महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kerala Assembly Election 2026: केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Delhi rain viral video: दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
दिल्ली की बारिश से नए संसद भवन में भीगे माननीय, वीडियो देख यूजर्स को याद आया पुराना संसद भवन
Embed widget