एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं किस हॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी करके हुआ था Sadhna का हेयर स्टाइल फेमस?

Sadhna's hairstyle became famous by copying Hollywood actress: साधना (Sadhna) अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थीं. उनका हेयर स्टाइल 'साधना कट' के नाम से फेमस था.

Sadhna's hairstyle became famous by copying Hollywood actress: एक्ट्रेस साधना (Sadhna) 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हुआ करती थीं. साधना (Sadhna) ने अपने करियर में 'मेरा साया', 'आरजू', 'एक फूल दो माली', 'लव इन शिमला', 'वक्त' और 'वो कौन थी' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा साधना (Sadhna) अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थीं. उनका हेयर स्टाइल 'साधना कट' के नाम से फेमस था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian Fashion Archive (@asianfashionarchive)


 
बचपन से ही साधना पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज़ थीं. साधना स्कूल और कॉलेज के हर प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं. 1957- 1958 के दौरान साधना ने कॉलेज में एक सिंधी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. ऑडिशन लेने वाले ने उनका सिलेक्शन कर लिया. उस जमाने की सिंधी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शीला रमानी की छोटी बहन के रोल के लिए उन्हें सिलेक्ट किया गया था. ये फिल्म पार्टिशन पर बेस्ड थी जिसका नाम 'अबाना' था. फिल्म में दर्शकों ने साधना की एक्टिंग की खूब तारीफ की और फिल्म कमर्शियली सुपरहिट भी रही. रिलीज के दिन साधना की फोटो को फिल्म के मेकर्स ने फ्रंट पेज पे छाप दिया. इसी दौरान हिंदी फिल्म के फेमस प्रोड्यूसर शशिधर मुखर्जी की नज़र साधना की फोटो पर पड़ी, जिसे देखने के बाद दादा मुखर्जी साधना से मिले और अपनी अगली फिल्म 'लव इन शिमला' के लिए उन्हें साइन कर लिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✨ Jubilee Kumar ✨ (@rajendra.kumar.forever)

 

 फिल्म के शूटिंग के दौरान साधना के माथे को कवर करने के लिए विग या पैच लगाने की बात आई तो डायरेक्टर आर के नैयर ने कहा कि कोई विग या पैच नही लगेगा. वो साधना को कैंप्स कॉर्नर के पार्लर में ले गए और वहां जो भी हेयर स्टाइलिश थी उसको कहा की ऐसा हेयर स्टाइल करो जिससे इनकी माथे की वाइड थोड़ी कम हो जाए. उन्होंने कहा ऐसा करो जो हॉलीवुड की हीरोइन ऑड्रे हेपबर्न है उनका फ्रिंज लुक दे दो. हेयर स्टाइलिश ने वही लुक दे दिया. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था एक दिन ऐसा आयेगा ये फ्रिंज पूरे हिंदुस्तान में  मशहूर हो जायेगी. वहीं, जब साधना से लोग पूछते थे कि ये कौन सा हेयर स्टाइल है तो वो कहती थीं कि ये साधना कट हैं. साधना कट के साथ फिल्म 'लव इन शिमला' भी हिट रही. ये उस दशक की टॉप 10 हिट फिल्मों में से एक थी.

यह भी पढ़ेंः

Pushpa:The Rise (Hindi) Review: फ्लावर मत समझना, फायर है यह, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना छाए फिल्म में

Celebs Organic Farming: Salman Khan से लेकर Shilpa Shetty तक, ये सेलेब्स घर पर उगा रहे आलू-टमाटर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
Bhojpuri Bawaal Grand Premiere: 'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
'मेरा करियर खत्म था...', आम्रपाली दुबे को लकी मानते हैं निरहुआ, कहा- मुझे नई जिंदगी दी
'रज्जो-बाबू' समेत 2026 के वो 7 एक्टर्स, जिन्हें ओटीटी ने बना दिया रातोंरात स्टार, दो ने तो खूब कमाया नाम
'रज्जो-बाबू' समेत 2026 के वो 7 एक्टर्स, जिन्हें ओटीटी ने बना दिया रातोंरात स्टार, दो ने तो खूब कमाया नाम
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget