एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी. दीपिका पादुकोण के पास लगातार 5 फिल्में है, जिसमें वो आने वाले दिनों में काम करती नज़र आएंगी.

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं में से एक है. दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं. तो वहीं लॉकडाउन के चलते दीपिका रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. लेकिन उनके फैंस अब ये जानना चाहते है की वो आने वाले दिनों में किस-किस फिल्म में काम करते दिखाई देगी. अपनी इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे है की लॉकडाउन खुलने के बाद वो कौन-कौन सी पांच फिल्मों में दिखाई देंगी.

फिल्म ‘83’

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

दीपिका पोदुकोण और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग खत्म हो चुकी है. दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार निभाते नजर आएंगी और कपिल देव का किरदार उनके पति रणवीर सिंह निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. ये फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था. पति के साथ फिल्म करने को लेकर दीपिका काफी एक्साइटेड हैं उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा. रणवीर-दीपिका की चौथी फिल्म है. इससे पहले दोनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला, बाजीराव मस्तानी, और पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं. आपको बता दें, इस फिल्म को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब इस फिल्म को इसी साल के क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

फिल्म ‘द इंटर्न’

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों को चुनाव काफी सोच समझकर करती हैं. वो हमेशा से ऐसे किरदार तो चुनती है जो दर्शकों को अपनी ओर खीच लाए और उनके ऊपर एक गहरा प्रभाव छोड़े. दीपिका लॉकडाउन के बाद अपनी अगली फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में काम करती दिखाई देंगी. आपको बता दें. फिल्म 'द इंटर्न' में एक 70 साल के बूढ़े व्यक्ति की कहानी है जो एक ऑनलाइन फैशन वेबसाइट में सीनियर इंटर्न बन जाता है. फिर उसे एक लड़की के साथ काम करने को कहा जाता है. शुरूआत में दोनों की बनती नहीं है, लेकिन बाद में अच्छे दोस्त बन जाते हैं. दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी कि वो जल्द ही ऋषि कपूर काम करेंगी, लेकिन उनके गुजर जाने के बाद फिल्म में एक सीनियर एक्टर की तलाश जारी है. सूत्रों के अनुसार इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को अप्रोज किया जा रहा है.

शकुन बत्रा की फिल्म

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू होने की अनुमति मिलने के बाद से दीपिका ने शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लग गई थी. शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे और ये फिल्म 12 फरवरी, 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

प्रभास के साथ साइन की फिल्म

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

हाल ही दीपिका पादुकोण ने साउथ के एक्टर प्रभास के साथ एक फिल्म साइन की है. इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को बताया था कि उनकी आने वाली जर्नी इतनी शानदार होने वाली है कि वो इसके शुरू होने का इंतजार कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है. फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है. फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने अपनी टीम के साथ मिलकर विजुलाइजेशन पर काम शुरू भी कर दिया है.

द्रौपदी

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में क्या जानते है आप? आने वाली इन फिल्मों में काम करेंगी ‘मस्तानी’

दीपिका फिल्म द्रौपदी में भी दिखाई देंगी. पौराणिक कथा पर आधारित इस ड्रामा फिल्म का निर्माण मधु मंटेना करेंगे. सूत्रो के अनुसार अभी इस फिल्म की स्टोरी पर काम चल रहा है. इस फिल्म के बारे में खुद दीपिका बता चुकी हैं कि ये फिल्म द्रौपदी को आधार बनाकर ही बनाई जाएगी. इस फिल्म को अगले साल 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल
मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा, बोलीं- 'मैंने खुद उनसे कहा था शादी कर लो'
मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा, बोलीं- 'मैंने खुद उनसे कहा था शादी कर लो'
'बच्चों की कमी महसूस होती है', 60 साल के सलमान खान बनना चाहते हैं पापा
'बच्चों की कमी महसूस होती है', 60 साल के सलमान खान बनना चाहते हैं पापा
देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो
देहरादून जाते वक्त ढाबे पर रुके अक्षय कुमार, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget