एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून के विरोध के बीच रिलीज़ हुई 'दबंग 3', सलमान खान की फिल्म को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'दबंग 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून के चलते देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.

नई दिल्ली: सलमान खान की 'दबंग 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जैसा कि उम्मीद थी कि सलमान की फिल्म देखने के लिए उनके फैन्स सिनेमाघर की खिड़कियों के बाहर कतार लगाए नजर आएंगे, हुआ भी कुछ ऐसा ही. लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कमाई और अधिक बेहतर हो सकती थी, लेकिन देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन और धारा 144 लागू होने के कारण फिल्म की ओपनिंग पर इसका असर पड़ सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते फिल्म की पहले दिन की कमाई में 10 प्रतिशत का नुकसान हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ट्रेड के जानकारों को उम्मीद थी कि ये पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. हालांकि देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर 7 से 10 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं अगले हफ्ते अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म का कारोबार उससे भी प्रभावित हो सकता है.

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Dabangg 3 Review: 'दबंग 3' देखने का है प्लान तो यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू, बदल सकता है मूड 

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' लोगों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. 'दबंग 3' के एक्शन की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और अरबाज खान भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'दबंग 3' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया है. इस फिल्म के रिलीज होने का सलमान ही नहीं फैन्स भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death Live: पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक, शासकीय सम्मान के साथ होगा एक्टर का अंतिम संस्कार
Nana Patekar Death Live: शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
रजनीकांत की 'जेलर 2' को सीबीएफसी से कौन सा मिला सर्टिफिकेट? कितना है फिल्म का रनटाइम, जानें- यहां
'जेलर 2' को कौन सा मिला सर्टिफिकेट? कितना है फिल्म का रनटाइम, जानें
नाना पाटेकर की 15 दिन पहले शेखर सुमन से हुई थी फोन पर बात, जानें क्या हुई थी बातचीत
निधन से 15 दिन पहले शेखर सुमन से हुई थी नाना पाटेकर की बात, जानें क्या हुई थी बातचीत
'नाना चले गए… मन सुन्न हो गया', नाना पाटेकर के निधन से रोया बॉलीवुड, एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि
'नाना चले गए… मन सुन्न हो गया', नाना पाटेकर के निधन से रोया बॉलीवुड, एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget