एक्सप्लोरर

मशहूर शेफ संजीव कपूर सीधे किचन से 20,000 हेल्थ वर्करों को पहुंचा रहे हैं खाना

पिछले कुछ दिनों से संजीव कपूर विश्वविख्यात 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' और ताज होटल्स के साथ साझेधारी कर रोजाना 20,000 डॉक्टरों, नर्सों, वॉर्ड बॉय और अन्य मेडिकल स्टाफ को खाना पहुंचा रहे हैं.

दुनिया भर में जाने-माने देसी शेफ संजीव कपूर ने कोरोना काल में देशभर के हेल्थ वर्करों और कोरोना वॉरियर्स की मदद करने का बीड़ा उठाया है. पिछले कुछ दिनों से संजीव कपूर विश्वविख्यात 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' और ताज होटल्स के साथ साझेधारी कर रोजाना 20,000 डॉक्टरों, नर्सों, वॉर्ड बॉय और अन्य मेडिकल स्टाफ को खाना पहुंचा रहे हैं.

फिलहाल संजीव कपूर ताज होटल्स और वर्ल्ड सेंट्रल किचन के संस्थापक ओजे आंद्रेस के साथ मिलकर मुम्बई, दिल्ली, गुरुग्राम, वाराणसी, बेंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता,‌ गोवा जैसे 10 शहरों के सरकारी अस्पतालों में खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

मुम्बई के ताज सैट्स होटल में आज जिस वक्त देश भर के हेल्थ वर्करों के लिए खाना बन रहा था,  उस वक्त खुद शेफ संजीव कपूर के साथ एबीपी न्यूज़ भी वहां मौजूद था. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए संजीव कपूर ने कहा, 'हमने पिछले साल भी कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद की थी. इस बार हमारी कोशिश हेल्थ वर्करों तक खाना पहुंचाने की है. ऐसा नहीं है कि है कि इन हेल्थ वर्करों को खाना नहीं मिलता है. हमारी कोशिश है कि हम अपनी तरफ से उन्हें प्रोत्साहित कर सकें और स्वादिष्ट खाने के जरिए उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकें."

संजीव बताते हैं, "हमने पहले रोजाना 1,000, फिर 2,000, फिर 5,000 हेल्थ वर्करों तक खाना पहुंचाने से शुरुआत की. इसे बढ़ाकर अब हमने 20,000  कर दिया है मगर आनेवाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक लाख हेल्थ वर्करों तक खाना पहुंचाने का है जिसे हम जल्द ही पा लेंगे."

दुनिया भर में आनेवाले प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को राहत पहुंचानेवाले संगठन के संस्थापक और विश्वविख्यात स्पैनिश चेफ ओजे आंद्रेस ने इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "भारत के लोगों को इस नाजुक मौके पर हमारी जरूरत है. जरूरत है कि हम उनकी हर तरह से मदद करें. ऐसे में मैंने संजीव कपूर के साथ मिलाया और देश के हेल्थ वर्करों को खाना पहुंचाने का अभियान शुरू किया."

संजीव कहते हैं कि कोरोना के इस भयानक दौर में कोई भी किसी की मदद कर सकता है. उदाहरण देते हुए वे कहते हैं, "अगर आप परिवार में अपने लिए खाना बना रहे हैं तो आसपास मौजूद दो-चार जरूरतमंदों के लिए खाना बनाकर उन्हें खिला सकते हैं और उनकी भूख मिटा सकते हैं... लोग मास्क पहचकर और कोरोना की अन्य गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना से लड़ाई में मदद में अपना योगदान दे सकते हैं. हर व्यक्ति इस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा सकता है."

यह भी पढ़ें-

जेठालाल से लेकर चंपकलाल तक, जानिए Taarak Mehta के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं ये सितारे

Tripti Dimri Photos: इस खूबसूरत एक्ट्रेस के आगे दिल हार बैठे अनुष्का शर्मा के भाई Karnesh Sharma, सेट पर हुई थी मुलाकात, देखें तस्वीरें

इन बड़े सितारों ने इंगेजमेंट के बाद तोड़ी शादी, इस लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स के नाम भी है शामिल, जानिए

 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget