एक्सप्लोरर

बचपन में झेला ये दर्द, फिर 21 की उम्र में शादी करके बन गईं मां, जानें फिर कैसे ये लड़की बनीं ब्यूटी क्वीन ?

Alisshaa Ohri Struggle: आज हम आपको उस मेकअप आर्टिस्ट की कहानी बताने जा रहे हैं. जिन्होंने दो बच्चों की मां बनने के बाद मिस इंडिया बनने का सपना देखा और फिर उसे पूरा भी किया.

Alisshaa Ohri Struggle Story: अलीशा ओहरी को सोशल मीडिया पर आपने कभी ना कभी देखा होगा. अलीशा ना सिर्फ ब्यूटी कॉन्टेंस्ट में इंडिया का विदेशों तक प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं बल्कि उन्होंने अपने नाम कई खिताब भी किए हैं. लेकिन अलीशा की कामयाबी का सफर कई दुखों और संघर्षों के बीच से होकर गुजरा है. आज आपको बताएंगे अलीशा ओहरी की कहानी.

इन खिताबों को अपने नाम कर चुकी हैं अलीशा  

अलीशा ओहरी ने बुल्गारिया में मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वहां उन्होंने मिसेज पॉपुलर का भी खिताब जीता था. इसके अलावा उन्होंने मिसेज इंडिया और कई देसी विदेशी प्रतियोगिताओं के खिताब भी अपने नाम किए हैं. अलीशा ओहरी पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और फैशन डिजाइनिंग का अच्छा खासा अनुभव रखती हैं. उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लाखों दीवाने हैं और वो विदेशी फैशन स्टाइल से काफी कुछ नए प्रयोग करती रहती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alisshaa Ohri (@alisshaa_ohri)

12 साल की उम्र में मां को खोया, फिर पिता हुए नाराज

अलीशा ओहरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये उतनी आसान नहीं रही है. अलीशा की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था. वो महज 12 साल की थीं जब उनके सिर से मां का साया उठ गया था. इसके बाद जब उन्होंने पिता से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने की बात कही तो वो गुस्सा हो गए और उनके खिलाफ हो गए थे. लेकिन बहन के समझाने के बाद उन्होंने अलीशा को पढ़ने दिया और उन्होंने अपनी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी की.

21 साल की उम्र में मां बन गई थीं अलीशा

दिल्ली में रहने वाली अलीशा की पढ़ाई पूरी करते ही महज 21 साल की उम्र में शादी भी हो चुकी थी. इसके महज एक साल के बाद अलीशा ने एक बेटे को जन्म दिया और जिंदगी पूरी तरह से घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने में खप चुकी थी. फिर नर्स की एक बात ने अलीशा के मन में उम्मीद डाली और उन्होंने ठान लिया कि वो अपने सपनों को पूरा जरूर करेंगी. हालांकि इसके कुछ साल बाद अलीशा ने एक बेटी को भी जन्म दिया लेकिन उनके मन में कुछ करने और खुद को साबित करने की इच्छा लगातार कायम रही.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alisshaa Ohri (@alisshaa_ohri)

अलीशा ने यूं किए अपने सपने पूरे

फिर जब दोनों बच्चे बड़े हो गए तो अलीशा ने अपने सपनों को उड़ान देने की तैयारी शुरू की. इसमें उनके पति भी हर कदम पर उनके साथ रहे और यही वजह है कि आज अलीशा इन खिताबों को अपने नाम कर पाई हैं. अलीशा का कहना है कि सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती. बस आपको हार नहीं माननी चाहिए. इसके साथ ही अलीशा ने मदर और वाइफ होने के साथ-साथ अपने सपनों की उड़ान शुरू कर दी.

अलीशा अपनी फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट पर काफी फोकस करती हैं. उनके मेकअप ट्रिक्स भी काफी मशहूर होते हैं

ये भी पढ़ें - 

Richa Chadha ने पति Ali Fazal की बाहों में लेटकर करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, लेकिन इस डर से बंद कर दिया कमेंट सेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget