एक्सप्लोरर

Koffee With Karan 7: ये दो सितारे कभी नहीं हो सकते ‘कॉफी विद करण’ में शामिल, माने जाते हैं करण जौहर के करीबी

Karan Johar Show Koffee With Karan: करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में दो सितारों का नाम बताया है, जो कभी भी उनके शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का हिस्सा नहीं बन सकते हैं.

Celebs Who Will Never Appear On Koffee With Karan: करण जौहर (Karan Johar) का शो ’कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) बॉलीवुड सितारों के लाइफ से जुड़े खुलासों के लिए काफी पॉपुलर है. शो में फिल्मी सितारों की शिरकत होती रहती है, जिनसे करण जौहर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अजीबो-गरीब सवाल पूछते रहते हैं. इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ शो का 7वां सीजन चल रहा है. इसी बीच करण जौहर ने दो ऐसे सितारों के बारे में बताया है, जो उनके शो में कभी भी शामिल नहीं हो पाएंगे.

करण जौहर ने लिया इन दो सितारों का नाम

हाल ही में द हिन्दू से बातचीत करते हुए करण जौहर (Karan Johar) ने उन दो नामों के बारे में बताया है, ‘जो कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में कभी नज़र आएंगे. वो दो नाम कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस ‘रेखा’ (Rekha) और जाने माने फिल्ममेकर ‘आदित्य चोपड़ा’ (Aditya Chopra) का है. गौरतलब है कि वो दोनों ही करण जौहर के बेहद ही करीबी माने जाते हैं, लेकिन फिर भी इस बातचीत में कऱण ने बताया कि वो कभी भी उन्हें शो में नहीं बुला पाएंगे.

शो में इसलिए नहीं आ सकती रेखा

करण जौहर ने बताया कि एक बार उन्होंने रेखा (Rekha) को ‘कॉफी विद करण’ में लाने की कोशिश थी, लेकिन वो असफल रहे थे. उन्होंने कहा कि, “मैं रेखा मैम को शो में लाने के लिए उत्सुक था, लेकिन वो नहीं मानी. हालांकि मुझे बाद में लगा कि उनकी जिंदगी एक खूबसूरत मिस्ट्री की तरह रही है, जिसे हमेशा संरक्षित किया जाना चाहिए, इसलिए फिर मैंने ज्यादा जोर नहीं दिया.”

आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात

वहीं आगे करण जौहर (Karan Johar) ने आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के बारे में बात करते हुआ कहा कि “उन्हें शो के लिए इनवाइट करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए और मेरे पास उतनी हिम्मत नहीं है.”

 ये भी पढ़ें- 

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव को होश आने पर सुनील पाल ने जताई खुशी, कहा-मैं कहता था ना चमत्कार होगा...

Brahmastra: रणबीर कपूर पर चढ़ा 'डांस का भूत', आलिया भट्ट ने वीडियो शेयर कर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget