एक्सप्लोरर

शोहरत की बुलंदी पर बैठी सपना की सफलता की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है

सपना चौधरी की रियल लाइफ किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह ही है. सपना चौधरी ने बहुत कम उम्र से ही स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया था.

सपना चौधरी का नाम भला कौन नहीं जानता है. उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि हरियाणवी डांसर सपना साल 2018 में भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं. उनकी फैन फॉलोइंग बड़े शहरों से लेकर गांव तक फैली हुई है. सोशल मीडिया पर अगर उनके फॉलोअर की बात करें तो सपना चौधरी के फेसबुक अकाउंट पर 30 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख फॉलोअर हैं.

हुनर और लगन से हासिल किया मुकाम

कहते हैं कि हर सफलता के पीछे संघर्ष और कड़ी मेहनत छिपी होती है. सपना चौधरी के साथ भी कुछ ऐसा ही है. सफलता के इस मुकाम को हासिल करने के लिए सपना चौधरी को भी कम मेहनत नहीं करनी पड़ी. कहते हैं जहां चाह है वहीं राह है,  इस बात को सपना चौधरी ने अपने हुनर और लगन से सच साबित किया है. यही वजह है कि सपना चौधरी की आज किसी रोल मॉडल से कम नहीं है. सपना ने अपने शुरूआती दिनों में बहुत ही संघर्ष  झेलना पड़ा. सपना के संघर्ष की कहानी शायद कम लोग ही जानते हैं. आज सपना चौधरी के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताएंगे जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है.

12 साल की उम्र से डांस करना किया शुरू

सपना चौधरी का जन्म 25 दिसंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था. पिता की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया. ऐसे में सपना पर बड़ी जिम्मेदारी आन पड़ी. लेकिन सपना ने चुनौतियों से मुंह नहीं मोड़ा और कम उम्र में घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली. घर का खर्चा चलाने के लिए 12 वर्ष की उम्र में सपना ने स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया. सपना का डांस लोगों को पसंद आने लगा. इससे तरह से उनके घर का खर्च निकलने लगा. लेकिन अभी जिंदगी को नया मोड लेना था. सपना को पहला बड़ा ब्रेक अपने एलबम 'सॉलिड बॉडी' से मिला. जिसके बाद वे लोकप्रिय होनें लगीं. लेकिन इस दौरान उनकी पढ़ाई पर तरह से बंद हो गई.

पर्सनल लाइफ में नहीं करती है ज्यादा बात

खूबसूरती और ग्लैमरस के मामले में सपना चौधरी किसी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं. सपना ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही छिपाकर रखा है. सपना की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग उतना ही जानते हैं जितना सपना लोगों को बताना चाहती हैं. लोग तो यह भी नहीं जानते हैं कि उनका कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं और यह भी नहीं कि वह सिंगल हैं या शादीशुदा. सपना ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर किसी से बात नहीं की. माना जाता है वे पर्सनल लाइफ को चमक-दमक से दूर रखना चाहती हैं.

ये है सपना चौधरी का असली नाम

सपना का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं. उनका असली नाम सपना चौधरी नहीं है. उनका असली नाम सुष्मिता है. यह नाम उनकी आंटी ने रखा था. उनकी आंटी को ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन काफी पसंद थीं और उन्हीं के नाम पर सपना का नाम सुष्मिता रख दिया गया. हालांकि सपना की मां को उनका नाम पसंद नहीं था, इसलिए स्कूल में ऐडमिशन कराने के दौरान उन्होंने सपना नाम रखवा दिया. वहीं सपना का सरनेम भी चौधरी नहीं बल्कि अत्री है. चौधरी सरनेम सपना को उनके फैंस ने दिया है. आज भी इसी नाम से पहचानी जाती हैंं.

लग्जरी लाइफ स्टाइल है सपना की

सफलता और लोकप्रियता की बुलंदी पर बैठीं सपना की लाइफ स्टाइल किसी सुपर स्टार से कम नहीं है. उनकी लाइफ बेहद लग्जरी है. उनके पास मंहगी गाडियों की पूरी एक रेंज हैं जिसमें ऑडी से लेकर कई अन्य मंहगी गाडियां शामिल है. अपनी सुरक्षा को लेकर भी सपना सर्तक रहती है. उनकी सुरक्षा में हमेशा आधा दर्जन बॉड़ीगार्ड साथ चलते हैं. इसके अलावा जब वे शो करने के लिए बाहर जाती हैं तो सुरक्षा पर सबसे अधिक खर्च करती हैं. उनकी सुरक्षा में पूरा एक दस्ता संग रहता है.

बिग बॉस से घर-घर हुई फेमस

रिएलिटी शो बिग बॉस से सपना चौधरी को खूब पसंद किया गया. इस शो के चलते वे घर-घर पहुंच गईं. यहीं से उनके करियर को एक नई ऊंचाई भी मिली. इसके बाद उनके कई सोलो एल्बम रिलीज हुए. बिग बॉस के घर कुछ वक्त बिताने के बाद जब सपना चौधरी बाहर निकलीं तो वे पूरी तरह से बदली हुई थीं. सपना चौधरी अब लोक कलाकार वाली इमेज से बाहर आ चुकी थीं. आज सपना वेस्टर्न आउटफिट में भी नजर आती है.

बुरा वक्त भी देखा है

हरियाणा में लोकगीतों की एक बेहद पुरानी शैली है जिसे रागिनी कहा जाता है. सपना चौधरी लोकगीत की इस शैली को अपना कर सफलता की बुलंदियों तक पहुंची हैं. इसके साथ ही वे 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन सपना ने वो वक्त भी देखा है जिसे कोई नहीं देखना चाहता है. ये बात 2016 की है. इसी साल सपना पर अपने एक गाने में दलित विरोधी शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा और गुरुग्राम में उनके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ. हालांकि बाद में यह मामला शांत हुआ और उन्हें बचा लिया गया.

Coronavirus के कारण सोशल मीडिया पर भिड़ीं एकता कपूर और ऋचा चड्ढा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget