एक्सप्लोरर

FIR On Rahul Jain: सिंगर राहुल जैन पर 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' ने लगाया घर बुलाकर रेप करने का आरोप, मामला दर्ज

Singer Rahul Jain Rape Case: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर राहुल जैन (Rajhul Jain) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. एक महिला ने उनपर घर बुलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.

FIR On Singer Rahul Jain: बॉलीवुड गायक-संगीतकार राहुल जैन (Rahul Jain) के खिलाफ 30 वर्षीय महिला 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हालांकि गायक ने आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें ''झूठे और निराधार'' करार दिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने ओशिवरा थाने में दर्ज कराए गए अपने बयान में कि कहा कि जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की प्रशंसा की. आरोपी ने शिकायतकर्ता को उपनगरीय अंधेरी में स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया.

मारपीट करने और सबूत मिटाने का भी आरोप

अधिकारी ने कहा कि महिला 11 अगस्त को जैन (Rahul Jain) के फ्लैट पर गई थी. आरोपी उसे अपना सामान दिखाने के बहाने अपने बेडरूम में ले गया और फिर उससे बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक, महिला स्वतंत्र 'कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट' के तौर पर काम करती है. महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो जैन ने उससे मारपीट की और सबूत मिटाने का प्रयास भी किया.

इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

सिंगर ने पहचानने से किया इनकार

जैन ने संपर्क करने पर कहा, ''मैं इस महिला को नहीं जानता. उसके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं. पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन मुझे न्याय मिला. यह महिला उसकी सहयोगी हो सकती है.''

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की एक गीतकार एवं लेखिका ने पिछले साल अक्टूबर में राहुल जैन (Singer Rahul Jain) के खिलाफ बलात्कार, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें-

Pippa Teaser: 1971 के युद्ध पर बनी फिल्म का दमदार टीजर रिलीज, देश के लिए जान न्यौछावर करने के लिए तैयार दिखे Ishaan Khatter

Akshay On Bollywood Boycott: बायकॉट बॉलीवुड पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'भारत की अर्थव्यवस्था का हो रहा है भारी नुकसान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget