एक्सप्लोरर

2 बार प्यार-शादी और तलाक के बाद श्वेता तिवारी को मिला सच्चा प्यार, बोलीं- अब किसी और के लिए वक्त नहीं

श्वेता तिवारी ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी. उस वक्त श्वेता ने टीवी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था. दोनों की शादी 9 साल चली. श्वेता ने राजा पर मारपीट का आरोप लगाया था और फिर दोनों का तलाक हो गया था.

सिल्वर स्क्रीन पर सफलता के बावजूद कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो निजी जिंदगी में बनने वाले रिश्तों में वैसी सफलता हासिल नहीं कर पाते. इसके बावजूद वो डटे रहते हैं और खुद को खुश रखने और प्यार के कई दूसरे कारण ढूंढ़ लेते हैं. अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें स्क्रीन पर खूब नाम मिला, लेकिन निजी जीवन के रिश्ते वो सुख नहीं दे पाए. फिर भी वो अपना मुकाम हासिल करने में कामयाब रही हैं. बीते दशक में ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से घर-घर में जाना पहचाना चेहरा और नाम बनने वाले श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की सफल अभिनेत्रियों में थी. हालांकि उनकी सफलता वैवाहिक जीवन में वो स्तर हासिल नहीं कर सकी. 9 साल चली पहली शादी बिग बॉस विजेता रह चुकी श्वेता 2 बार प्यार, शादी और तलाक के कारण सुर्खियों में भी रहीं और फिर उन्होंने कुछ वक्त पहले बताया कि उन्हें तीसरी बार भी प्यार हुआ है. हालांकि उन्होंने साफ किया था कि इस बार उनका प्यार कोई पुरुष नहीं, बल्कि उनके दो बच्चे हैं, जो उनके जीवन का बेहद अटूट हिस्सा है.
View this post on Instagram

The struggle you are in Today, Is developing the Strength you need for Tomorrow! #staystrong #weareinittogether #nanhayatri

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

">
श्वेता का पहला प्यार थे टीवी एक्टर राजा चौधरी. दोनों की शादी 1998 में ही हो गई थी. उस वक्त श्वेता सिर्फ 19 साल की थीं और टीवी इंडस्ट्री में उनके कदम नहीं पड़े थे. ये शादी 2007 तक चली. श्वेता तिवारी ने राजा पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे. उनका तलाक कई दिन तक सुर्खियों में रहा था. दोनों की एक बेटी है. 2013 में हुई दूसरी शादी इसके बाद श्वेता और एक्टर अभिनव कोहली करीब आए. दोनों के बीच करीब 3 साल तक रिलेशनशिप रही और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. 2016 में दोनों का एक बेटा हुआ. हालांकि एक बार फिर प्यार ने उन्हें धोखा दिया. श्वेता ने अभिनव पर अपने और बेटी के साथ बुरे बर्ताव और हिंसा का आरोप लगाया था. 2019 में दोनों अलग हो गए. फिलहाल श्वेता के जीवन में सिर्फ उनका काम और उनके 2 बच्चे ही हैं, जिनसे वो प्यार करती हैं. अपने बच्चों के बारे में बोलते हुए श्वेता ने कहा था कि अब वो किसी और वक्त नहीं दे सकतीं. ये भी पढ़ें मुंबई: जाने-माने फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का 90 साल की उम्र में निधन एक्टर सुमीत व्यास के घर आई खुशियां, लॉकडाउन में पत्नी एकता कॉल ने दिया बेटे को जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget