एक्सप्लोरर

'टाइट पैंट पहनने पर मुझे भी पुलिस पकड़कर ले गई थी', Iran Protest के बीच एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Iran Protest: ईरान में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर खुद के साथ हुए एक घटना का जिक्र किया है.

Actress Elnaaz Norouzi On Iran Protest: महसा अमीनी (Mehsa Amini) की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ ईरान में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन (Iran Protest) समय के साथ और बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच अब ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज में नज़र आईं अभिनेत्री एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि एक बार पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था.

ईरान को लेकर एलनाज ने कही ये बातें

एलनाज नौरोजी ईरान की रहने वाली हैं, लेकिन वो इंडिया में एक एक्ट्रेस और म़ॉडल के तौर पर काम करती हैं. उनका परिवार वहीं रहता है, लेकिन इन दिनों इंटरनेट और संचार सेवाएं बंद हो जाने के कारण उनकी अपने परिवार के साथ बात नहीं हो पा रही है. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ईरान में खुद के साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elnaaz Norouzi (@iamelnaaz)

इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि जब वो ईरान में थीं तो उन्हें भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. वो अपने कजिन के साथ कहीं बाहर थीं तभी एक महिला आकर उनसे उनके टाइट पैंट को लेकर सवाल करने लगी. उस पैंट में उनके टखने दिख रहे थे, जिस कारण उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया गया था. वहीं जब उनके लिए कोई ढीले-ढाले कपड़े लेकर आया तब जाकर उन्हें छोड़ा गया.

कोई भी महसा अमीनी हो सकती है

इतना ही एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) ने आगे बताया कि उनके फोन और पासपोर्ट भी उनसे ले लिए गए थे. वो लोग बहुज अजीब तरीके से पेश आते हैं. कपड़े, हिजाब यहां तक कि वो आपको नाखून के कलर के कारण भी हिरासत में ले सकते हैं. जो महसा अमीनी के साथ हुआ वो किसी के साथ भी हो सकता और कोई भी महसा हो सकती है, जैसे मैं हो सकती थी.  

गौरतलब है महसा अमीनी (Mehsa Amini) एक 22 वर्षीय ईरानी महिला थीं, जिन्हें हिजाब ना पहनने के कारण गिरफ्तार किया गया था और पुलिस हिरासत में ही उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:- 

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान इस कारण एक साथ नहीं कर रहे Vikram Vedha का प्रमोशन

जब खुद से 13 साल छोटे Akshay Kumar पर आ गया था Rekha का दिल, इस अभिनेत्री को पसंद नहीं थी दोनों की नजदीकियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget