एक्सप्लोरर

साल 2020: सना खान और पूनम पांडे समेत कई अभिनेत्रियां अपने बॉयफ्रेंड्स या पार्टनर्स को लेकर विवादों में घिरी रहीं

साल 2020 में कई सेलिब्रिटी विवादों में घिरी रहीं. अपने पार्टनर्स की वजह से रिया चक्रवर्ती, सना खान और पूनम पांडे समेत कई हस्तियां सुर्खियों में रहीं. क्या हैं ये विवाद जानिए.

साल 2020 ना सिर्फ कई बड़ी घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहा बल्कि इस पूरे साल कोई ना कोई विवाद खड़ा होता रहा. खासकर फिल्म जगत में एक के बाद एक विवाद सामने आते रहे. कई सितारों के निधन, फिर ड्रग्स कनेक्शन और फिर सोशल मीडिया पर जुबानी जंग, एक के बाद एक विवादों की वजह से फिल्मी सितारे सुर्खियां बटोरते रहे. अब ये साल खत्म होने जा रहा है तो एक नजर डालते हैं ऐसी सेलिब्रिटिज पर जो अपने बॉयफ्रेंड्स की वजह से इस साल विवादों में रहीं.

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती का नाम इस साल फिल्म जगत में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. रिया के बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया अचानक सुर्खियों में आ गईं. पहले रिया से लोग सहानुभूति दिखा रहे थे लेकिन अचानक सुशांत के परिवार की तरफ स उनपर लगाए गए आरोपों ने माहौल पूरी तरह उनके खिलाफ कर दिया. जिसके बाद ना सिर्फ वो सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गईं बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वो लगातार मुश्किलों में घिरती चली गईं. ड्रग्स कनेक्शन की वजह से काफी वक्त तक रिया जेल की सलाखों के पीछे भी रहीं.

<
View this post on Instagram
 

A post shared by Poonam Pandey (@_poonam_pandey)

पूनम पांडेय

पूनन पांडे उन सेलिब्रिटिज में से हैं जो किसी ना किसी वजह से लगातार विवादों में रहती हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस साल पूनम पांडे अपने लव अफेयर और फिर शादी को लेकर विवादों में घिरी रहीं. पूनम पांडे ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की है. शादी के बाद दोनों हनीमून पर गए थे. हनीमून से लौटते ही पूनम ने अपने पति सैम पर मारपीट और शोषण के आरोप लगा दिए. इसे लेकर सैम की गिरफ्तारी भी हुई थी. हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया.

View this post on Instagram
 

A post shared by Poonam Pandey (@_poonam_pandey)

सना खान

अभिनेत्री और बिग ब़ॉस से मशहूर हुईं सना खान हाल ही में फिल्म जगत को अलविदा करके धर्म की राह पर चलने का ऐलान कर चुकी हैं. हालांकि अब सना एक मौलवी से शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं लेकिन इसी साल वो अपने पिछले बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. सना खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद सना ने मेल्विन से ब्रेक अप कर लिया था. इसके बाद भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा था. सना का आरोप था कि मेल्विन उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद किसी और के साथ भी रिलेशन में थे और उन्हें चीट कर रहे थे.

<

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह अभी तक अपने करियर में बिना किसी विवाद के काम कर रही थी. लेकिन साल 2020 उनके लिए भी बड़ा विवाद लेकर आया. बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन के बीच भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का भी नाम सामने आया. दोनों के घर से गांजा बरामद होने के बाद एनसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि बाद में दोनों को जमानत भी मिल गई थी.

View this post on Instagram
 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

रश्मि देसाई

साल 2020 में रश्मि देसाई भी काफी विवादों में रहीं. अरहान खान के साथ रश्मि देसाई का रिश्ता काफी खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ. बिगबॉस के घर में हुए एक खुलासे के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आई थी जिसके बाद ये रिश्ता खत्म ही हो गया. सलमान खान ने अरहान के शादीशुदा और बच्चे के पिता होने का सच शो के दौरान रश्मि को बताया था. जिसके बाद रश्मि ने अरहान को धोखेबाज बताते हुए रिश्ता खत्म कर लिया था.

View this post on Instagram
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी और उनके पति के बीच हुआ विवाद भी इस साल काफी सुर्खियों में रहा. श्वेता ने हालांकि अपनी शादी को लेकर खास प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अभिनव कोहली ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनव ने पब्लिकली श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी के खिलाफ कई आऱोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें-

Salman Khan खान के जन्मदिन पर Bharti Singh ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, इस तरह दी बधाई

जब Reena Roy को अपनी मां बताए जाने पर भड़क गई थीं Sonakshi Sinha, जानें क्या था मामला?

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tom Holland: 30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
TV Serial Spoilers: माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार
माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार
Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget