एक्सप्लोरर

SSR Death Case: अभिनेता के सीए श्रीधर व अकाउंटेंट रजत से सीबीआई ने की पूछताछ

सीबीआई के एक विशेष दल ने अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर और अकाउंटेंट रजत मेवाती से भी पूछताछ शुरू की.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जांच के दायरे को बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक विशेष दल (एसआईटी) ने मंगलवार को अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर और अकाउंटेंट रजत मेवाती से भी पूछताछ शुरू की. मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में, जहां सीबीआई की टीम के सदस्य ठहरे हुए हैं, वहां श्रीधर पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे हुए हैं. यहां पिठानी और नीरज व श्रीधर के बाद मेवाती से भी मामले के संदर्भ में बात की गई. बयानों में विसंगतियां न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे सच सामने आने में आसानी होगी. सीबीआई के एक सूत्र के मुताबिक, एजेंसी श्रीधर से सुशांत के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ करेगी और उनसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के बीच पैसे को लेकर कोई लेनदेन हुआ था.

एजेंसी के द्वारा सुशांत के खर्चे पर भी सवाल उठाया जाएगा और इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि उनके डेबिड कॉर्डस, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कॉर्डस का इस्तेमाल किसके द्वारा किया जाता था. सुशांत के बैंक खातों से लेनदेन और फिक्स डिपोजिट को लेकर भी पूछताछ की जाएगी और इनसे जुड़ी हर बारीकियों पर गौर फरमाया जाएगा. यह पहली दफा है, जब सीबीआई सुशांत के सीए से पूछताछ कर रही है. मेवाती से भी सोमवार को पूछताछ की गई है.

सीबीआई इससे पहले सुशांत के एक और स्टाफ दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सुशांत के फ्लैटमेट और अन्य कर्मचारियों संग बांद्रा में स्थित उनके अपॉर्टमेंट का भी दो बार दौरा कर चुकी है, जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया. टीम दो बार वाटरस्टोन रिसॉर्ट भी गई, जहां सुशांत दो महीने से अधिक समय तक रहे.

सीबीआई की टीम ने पिछले चार दिनों में दो बार कूपर अस्पताल का दौरा कर उन डॉक्टरों से बात की, जिन्होंने अभिनेता के शव का परीक्षण किया था. सूत्र का कहना है कि एजेंसी द्वारा आने वाले दिनों में इन डॉक्टर्स को भी तलब करने की संभावना है, क्योंकि सात पेज की रिपोर्ट में मौत का समय गायब था.

सीबीआई ने औषधीय-कानूनी राय के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग संग ऑटोप्सी रिपोर्ट व कई अन्य वीडियोज साझा किए हैं. सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और इस मामले में नामित अन्य आरोपियों को भी तलब किया जाएगा, जिसे 6 अगस्त को बिहार पुलिस मामले के आधार पर दर्ज किया गया था.

सुशांत के पिता के.के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया था. रिया, उनके माता-पिता, भाई, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की भी जांच कर रहा है. इसमें अब दिल्ली में सुशांत के पिता और बहन प्रियंका सिंह के अलावा मुंबई में बहन मीतू सिंह, रिया, उनके भाई, पिता, मिरांडा, श्रुति मोदी, पिठानी, रूमी जाफरी सहित कई अन्यों के बयान लिए गए हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget