एक्सप्लोरर

Bunty Aur Babli 2 Trailer: Rani Mukerji और Saif Ali Khan की फिल्म Bunty Aur Babli 2 का ट्रेलर रिलीज, असली और नकली में दिखी जबरदस्त जंग

Bunty Aur Babli 2 Trailer Released: रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

Rani Mukerji And Saif Ali Khan Bunty Aur Babli 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर फिल्म बंटी बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर तीन मिनट 11 सेकंड का है, जिसे देखकर आप फिल्म की पूरी कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं. बंटी बबली 2 साल 2005 में आई अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है. इस बार बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान ने अभिषेक बच्चन की जगह ले ली है. फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान का काफी जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है.

बंटी और बबली 2 यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस बार फिल्म में दो जोड़ियां दिखाई दे रही हैं. एक तो सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की और दूसरी जोड़ी है सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और शारवरी (Sharvari) की. बंटी और बबली के नाम से सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी लूटते हैं. जिसके बाद वहां के पुलिस को ऐसा लगता है कि पुराने बंटी और बबली ने वापसी कर ली है. इसी के चक्कर में वो लोग सैफ अली खान और रानी मुखर्जी को दबोच लेते हैं. 

ऐसे में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी एक गेम प्लान बनाते हैं जिससे ये पता चल सके कि असली बंटी और बबली का नाम कौन इस्तेमाल कर रहा है. अब इस फिल्म में ये देखना बेहद ही मजेदार होगा कि असली और नकली के जंग में कौन किस पर भारी पड़ने वाला है. बंटी और बबली 2 को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्टर किया है. ये फिल्म पहले ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी. बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं. बंटी और बबली को पकड़ने के लिए वो कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं. 

ये भी पढ़ें..

67th National Film Awards: आज दिए जाएंगे 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जानिए कौन-कौन सी फिल्में हैं शामिल

Kubbra Sait ने Sacred Games में Nawazuddin Siddiqui संग दिए Intimate Scene पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget