एक्सप्लोरर

इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड के छलके आंसू, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनेता के निधन पर अविश्वास व्यक्त करने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की.

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने बुधवार को आखिरी सांस ली. वह सिर्फ 54 साल के थे. फिल्म उद्योग ने दुख के साथ-साथ उनके निधन पर अविश्वास व्यक्त करने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की.

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "इरफान खान के निधन की अभी खबर मिली.यह अत्यंत विचलित करने वाली और दुखद खबर है . एक असाधारण प्रतिभा . एक विनम्र सहयोगी . सिनेमा की दुनिया में एक महान योगदानकर्ता. हमें बहुत जल्द छोड़ गए. एक बहुत बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गए. प्रार्थना और दुआ."

पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, "बहुत गुणी अभिनेता इरफान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं."

तमिल सिनेमा आइकन और राजनेता कमल हासन ने लिखा, "बहुत जल्द छोड़ गए इरफान खान जी. आपका काम हमेशा मुझे आश्चर्यचकित करता था. मैं जिन बेहतरीन कलाकारों को जानता हूं आप उनमें से एक थे, काश आप और वक्त हमारे साथ रह पाते. आप और अधिक समय के हकदार थे. इस समय में परिवार को शक्ति मिले."

अजय देवगन ने लिखा, "इरफान के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दिल टूट सा गया. भारतीय सिनेमा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. उनकी पत्नी और बेटों के प्रति गहरी संवेदना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

निमृत कौर ने लिखा, "इरफान खान के निधन के बारे में जानकर मेरे सदमे और डर को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. इस गंभीर समय पर मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. भारत ने आज अपना सबसे बड़ा आइकन खो दिया. ये दुनिया गरीबों के लिए छोड़ दिया ..हैशटैगइरफानखान."

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "इरफान सर आप सबसे अच्छे और कूल इंसान थे. आपके साथ हर बातचीत यादगार थी. दुनिया ने सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता, सबसे अच्छे इंसान और एक वास्तविक फाइटर को खो दिया है !! परिवार को मेरा ढेर सारा प्यार और सांत्वना."

अनुष्का शर्मा ने लिखा, "मैं भारी मन से ये ट्वीट पोस्ट कर रही हूं. एक अभूतपूर्व अभिनेता, उनके प्रदर्शन मेरे लिए प्रेरणा की तरह हैं. उन्होंने अपने जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन दुख की बात है कि वे आज हमें छोड़ गए. ओम शांति."

सोनम कपूर ने ट्वीट किया, "आपकी आत्मा को शांति मिले इरफान सर, आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आपकी दया और प्रोत्साहन का मेरे लिए क्या मोल है. आपके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना."

कंगना रनौत की टीम ने उनकी ओर से ट्वीट किया, "यह दिन एक अंधकार, अशांत गंभीर भावना के साथ आया है. इरफान खान एक महान और सेल्फमेड कलाकार थे, उन्होंने टीवी धारावाहिकों में छोटी भूमिकाएं करने से लेकर एकेडमी अवार्ड जीतने वाले अभिनेता के तौर पर काम किया है. उनके निधन से मेरा मन अत्यंत दुखी है."

रवीना टंडन ने ट्वीट किया, "एक शानदार सह-कलाकार, एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, एक बहुत ही अच्छे इंसान, इरफान खान, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता. हमने आपको बहुत जल्द खो दिया! अविश्वसनीय. ओम शांति."

फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "तबाही... इरफान खान मैं आपका आभारी हूं. इसका कारण हमेशा से हमारे बीच रहने वाला छोटा रहस्य होगा. कुछ ऐसा कि लगता है हमने आज की उसे साझा किया है. फिर मिलेंगे. तब तक आप अपनी असाधारण कला के माध्यम से इस दुनिया में रहेंगे."

प्रतिष्ठित कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने लिखा, "इरफान खान के बारे में सुनकर काफी बुरा लगा. लॉकडाउन के बाद उनसे मिलने जाने वाला था. उनके जैसे एक महान कलाकार को हमेशा याद किया जाएगा. उनकी आत्मा को शांति मिले."

यहां पढ़ें

इरफान खान को किया गया सुपुर्द ए खाक, देखें आखिरी सफर की यादगार तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 164 करोड़ के पार 'जन नायकन', तोड़ा 'करुप्पु' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस: 164 करोड़ के पार 'जन नायकन', तोड़ा 'करुप्पु' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड
Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
शिवांगी जोशी से हर्षद चोपड़ा तक, मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके 'लॉकअप' के ये कंटेस्टेंट्स
शिवांगी जोशी से हर्षद चोपड़ा तक, मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके 'लॉकअप' के ये कंटेस्टेंट्स
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget