एक्सप्लोरर

Oscar Awards 2019: ‘गली ब्वॉय’ को लेकर बोलीं जोया- मैं कॉम्पिटिशन से नहीं डरती

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के ऑस्कर अभियान की तैयारी कर रही निर्देशक जोया अख्तर ने कहा है कि दुनिया सिमट रही है और सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी. लेकिन वह प्रतियोगिता से नहीं डरती है और भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है.

अपनी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के ऑस्कर अभियान की तैयारी कर रही निर्देशक जोया अख्तर ने कहा है कि दुनिया सिमट रही है और सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी. लेकिन वह प्रतियोगिता से नहीं डरती है और भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है. यह फिल्म 92 वें एकेडमी अवार्ड्स में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है.

हालांकि, जोया ने कहा कि वह प्रतियोगिता से नहीं डरती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वहां लोगों से मिलने के दौरान कई तरह से आपके दिमाग खुलते हैं. यह एक अद्भुद अवसर है. दुनिया सिमट रही है और हमारे पास एक बड़ा उद्योग है. हम सभी कभी ना कभी वहां जा रहे हैं.’’

जोया ने कहा, ‘‘आपके देश ने आपका चयन किया है और अब आपको वहां जाना है तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करना है. आपको यह प्रदर्शित करना है कि आपका देश क्या है, फिल्म किस बारे में है और इसका परिप्रेक्ष्य क्या है. आप इसे प्रतियोगिता कह सकते हैं, मैं इसे ऐसा क्लब कहती हूं जहां विभिन्न देशों से सर्वश्रेष्ठ फिल्में आती हैं.’’

निर्देशक ने कहा कि फिल्म की कई सारी स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य है ताकि एकेडमी के वोटरों का इससे परिचय कराया जा सके.  उन्होंने कहा, ‘‘आप नहीं कह सकते कि ‘मुझे वोट दीजिए’ बल्कि आपको यह कहना होगा, ‘इसे देखिये’ और यदि वे इसे पसंद करते हैं तो वे इसके लिए वोट देंगे. ’’ उनकी टीम इस रणनीति पर काम कर रही है.

फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने निभाई है. इसमें भारत में वर्ग व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है. जोया ने कहा, ‘‘यह वर्ग व्यवस्था के बारे में एक फिल्म है, जहां हम इस तरह से काम करते हैं जिसमें कुछ लोग इसमें एक तरह से फंसे हुए हैं और उससे बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget