एक्सप्लोरर

रेखा के बगल में रहने वाली जोया अख्तर के सिक्योरिटी गार्ड को भी हुआ कोरोना

बंगले के सुरक्षाकर्मी को कोरोना होने के बाद जोया अख्यर, मां हनी ईरानी और घर के अन्य कर्मचारियों ने कराया अपना कोरोना टेस्ट, नतीजों का इंतजार.

मुंबई: गली बॉय, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, लक बाई चांस जैसी फिल्मों की निर्देशक और जावेद अख्तर-हनी ईरानी की बेटी जोया अख्तर के घर का एक सुरक्षाकर्मी भी कोरोना का शिकार हो गया है और फिलहाल बीएमसी के कोविड फैसिलिटी में उनका इलाज चल रहा है.

जोया अख्तर अपनी मां हनी ईरानी के साथ मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में बंगले में रहती हैं. हनी ईरानी एक बाल कलाकार, एक अभिनेत्री और एक मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रह चुकीं हैं.

जोया और हनी ईरानी का बंगला अभिनेत्री रेखा के बंगले से बिल्कुल सटा हुआ है और पिछले हफ्ते रेखा के बंगले के एक सिक्योरिटी गार्ड को भी कोरोना वायरस हो गया था. माना जा रहा है कि रेखा और जोया के बंगले के सुरक्षाकर्मियों में आपसी मेल-जोल के चलते जोया का सुरक्षाकर्मी भी बाद भी कोरोना की चपेट में आया होगा.

गौर करनेवाली बात है कि जोया अख्तर ने अपने सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपना, अपनी मां हनी ईरानी और घर के अन्य सभी कमर्चारियों का कोरोना टेस्ट करवा लिया है और नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन रेखा ने अपने बंगले के सुरक्षाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब तक अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है.

बीएमसी के 'एच' वार्ड के मेडिकल अफसर संजय फुंदे ने मंगलवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस बात की जानकारी दी थी कि वो खुद रेखा के बंगले 'सी-स्प्रिंग' में रेखा को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह देने गये थे, मगर उनके बंगले का दरवाजा तक नहीं खोला गया.

रेखा के बगल में रहने वाली जोया अख्तर के सिक्योरिटी गार्ड को भी हुआ कोरोना

बीएमसी के अधिकारी संजय फुंदे ने कहा कि बाद में फोन के जरिए रेखा की मैनेजर फरजाना ने उनसे बात करते हुए कहा था कि रेखा में कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं और जिस सुरक्षाकर्मी को कोरोना हुआ है, रेखा उससे कभी भी क्लोज कॉन्टैक में नहीं आई और ऐसे में उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.

फरजाना ने बीएमसी के अधिकारी से यह भी कहा कि अगर रेखा में किसी भी तरह का कोई लक्षण पाया जाता है, तो वो अपना टेस्ट कराएंगी और बीएमसी को इस बारे में सूचित करेंगी. आज जब एबीपी न्यूज़ ने एक बार फिर संजय फुंदे से रेखा के टेस्ट कराये जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रेखा की ओर से उन्हेञ अभी तक इस बारे में सूचित नहीं किया गया.

फिलहाल जोया और हनी ईरानी को अपने कोरोना टेस्ट के नतीजों का इंतजार है.

ये भी पढ़ें:

भारत-चीन के बीच 14 घंटे चली कोर कमांडर स्तर की बैठक, कल नतीजा आने से पहले जानिए क्या-क्या बातचीत हुई 

दुनियाभर में कोरोना की दो दर्जन वैक्सीन पर चल रहा काम, अमेरिका में परीक्षण आखिरी चरण में 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर महा-प्रलय, 'जेलर 2' से टकराएंगी 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
'जेलर 2' से इस फ्राइडे टकराएंगी 'नई नवेली' समेत 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है मामला
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें मामला

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget