एक्सप्लोरर

Review: ‘ZERO’ की पहली झलक में हीरो बने शाहरुख, उम्मीदों पर खरा उतरा आनंद एल राय की फिल्म का Trailer

'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि इतने दिनों तक अब फिल्म का इंतज़ार खासा मुश्किल होने वाला है.

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म ‘ज़ीरो’ के ट्रेलर का उनके फैंस के साथ साथ उनके आलोचकों को भी इंतज़ार था. हाल में जब खबरें आईं कि शाहरुख खान अपने 53वें जन्मदिन के मौके पर अपनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने जा रहे हैं तो ऐसे में इससे उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गईं. मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च को भी बेहद खास तरीके से अंजाम दिया. मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरठ का सेट तैयार कर दिया गया.

फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ होनी है. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि इतने दिनों तक अब फिल्म का इंतज़ार खासा मुश्किल होने वाला है. फिल्म में शाहरुख खान एक बौने लड़के का किरदार निभा रहे हैं. ऐसा पहली दफा हो रहा है. लेकिन ट्रेलर देखकर इतना कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की कोशिश लाजवाब है. किसी एक शॉट में भी उनके अभिनय का स्तर गिरता नहीं दिखता. हालांकि हम अभी सिर्फ ट्रेलर की बात कर रहे हैं. पिक्चर अभी बाकी है.

Review: ‘ZERO’ की पहली झलक में हीरो बने शाहरुख, उम्मीदों पर खरा उतरा आनंद एल राय की फिल्म का Trailer

स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स है कमाल

फिल्म में शाहरुख को हर सीन में एक ही कद का दिखाना इतना आसान नहीं रहा होगा. मगर ट्रेलर के हर शॉट में जहां भी किंग खान हैं, वहां स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स के ज़रिए उन्हें बौना दिखाया गया है. ट्रेलर में दिखाए गए शॉट्स और सीन इस नज़रिए से लाजवाब कहे जा सकते हैं.

फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है. इस लिहाज से भी इसका ट्रेलर आपको भाता है. ट्रेलर में शाहरुख के डायलॉग आपको हंसने पर मजबूर करते हैं. इसके अलावा तिग्मांशु धूलिया, ज़ीशान अय्यूब और ब्रीज़ेंद्र कालरा जैसे मंझे हुए कलाकार भी ट्रेलर में नज़र आए हैं. फिल्म में किसी बड़े ट्विस्ट से इनकार नहीं किया जा सकता है. ट्रेलर का आखिरी डायलॉग उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी है.

Review: ‘ZERO’ की पहली झलक में हीरो बने शाहरुख, उम्मीदों पर खरा उतरा आनंद एल राय की फिल्म का Trailer

कैटरीना और अनुष्का

ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में जहां कैटरीना एक स्टार की भूमिका में होंगी तो वहीं अनुष्का शर्मा व्हील चेयर पर बैठी एक मोटिवेशनल स्पीकर. किसी खास किस्म की बीमारी से पीड़ित अनुष्का शर्मा ने अच्छी एक्टिंग की है. उनके फेस एक्सप्रेशन्स और हाथ पैर देखकर लगता है कि वो चल फिर नहीं सकतीं. वहीं कैटरीना के दो चार सीन ही हैं, लेकिन उसमें वो एक फिल्मस्टार के तौर पर अपनी छाप छोड़ जाती हैं.

Review: ‘ZERO’ की पहली झलक में हीरो बने शाहरुख, उम्मीदों पर खरा उतरा आनंद एल राय की फिल्म का Trailer

15 घंटे में दो करोड़ व्यूज़

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार की शाम को रिलीज़ किया गया. रेड चिलिज़ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस ट्रेलर को पहले 15 घंटे में ही 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा शाहरुख के फेसबुक पेज पर 'ज़ीरो' के ट्रेलर को 52 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. व्यूज़ के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि शाहरुख की ये फिल्म रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget