एक्सप्लोरर

जरीन खान ने किया खुलासा, डायरेक्टर ने Kissing सीन के बहाने की थी ऐसी हरकत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने बताया कि उनके शुरुआती करियर के दौरान कई लोगों ने उनके साथ इस तरह की हरकत करने की कोशिश की थी.

फिल्म इंडस्ट्री में कई नामी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है और कई एक्ट्रेसेस ने अपनी आप बीती लेकर आगे आने की हिम्मत भी की है. अब ऐसी ही एक और एक्ट्रेस सामने आई हैं जिन्होंने अपने साथ हुए ऐसे ही व्यवहार के बारे में आगे आकर बात की है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि उनके शुरुआती करियर के दौरान कई लोगों ने उनके साथ इस तरह की हरकत करने की कोशिश की थी. इसी दौरान का एक वाकया साझा करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका एक किसिंग सीन था और उनके निर्देशक ने कहा कि वो उनके साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहते हैं. जरीन ने आगे बताया कि ये बात सुनकर पहले तो वो शॉक हो गईं लेकिन बाद में उन्होंने कड़े शब्दों में उन्हें जवाब दे दिया.

जरीन खान ने बताया, ''मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती. लेकिन जब में इंडस्ट्री में नयी थी तब एक निर्देशक ने मुझसे कहा कि तुम्हें खुद को खुला छोड़ना होगा और अपने अंदर की झिझक को दूर करना होगा. हम किसिंग सीन की रिहर्सल करेंगे, मैंने कहा क्या? नहीं मैं किसी किसिंग सीन की कोई रिहर्सल नहीं करने वाली.''

इस इंटरव्यू में बात करते हुए जरीन खान ने एक और वाकया साझा करते हुए बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के ही नाम शख्स ने उनके सामने ये पेशकश रखी थी कि यदि जरीन उन्हें दोस्त से ज्यादा कुछ बना लेंगी तो वो इंडस्ट्री में उन्हें काम दिलाएगा. इसके जवाब में जरीन इंकार करते हुए उस शखस को जवाब दिया कि वो इस इंडस्ट्री में अपने दम और टैलेंट के बल पर काम करना हासिल करना चाहती हैं.

आपको बता दें कि जरीन खान एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं और उन्होंने सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म वीर से डेब्यू किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और उन्हें करियर में लंबे समय तक स्ट्रगल करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' में इन सितारों ने लूटा मजमा, मुन्ना भैया से अभिषेक बनर्जी तक ने लगाए चार चांद
'मिर्जापुर द मूवी' में इन सितारों ने लूटा मजमा, बेहतरीन एक्टिंग से लगाए चार चांद
7851% प्रॉफिट से 300 करोड़ क्लब में एंट्री तक, इन डिवोशनल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धूम
7851% प्रॉफिट से 300 करोड़ क्लब में एंट्री तक, इन डिवोशनल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धूम
बड़ी फिल्मों के सेट पर जूनियर एक्टर्स संग होता है भेदभाव, इस एक्टर ने किया खुलासा
बड़ी फिल्मों के सेट पर जूनियर एक्टर्स संग होता है भेदभाव, इस एक्टर ने किया खुलासा
'मिर्जापुर: द मूवी' में रवि किशन की पॉपुलैरिटी से डर गए थे मेकर्स, फिर बदलना पड़ा क्लाइमैक्स
'मिर्जापुर: द मूवी' में रवि किशन की पॉपुलैरिटी से डर गए थे मेकर्स, फिर उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 4 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
Embed widget