एक्सप्लोरर

ट्विटर हैक होने की खबरों पर ज़ायरा वसीम ने कहा, अपना अकाउंट खुद चलाती हूं, अफवाहों से बचें

ट्विटर हैक होने की खबरों को ज़ायरा वसीम अफवाह करार देते हुए कहा है कि लोग अफवाहें न फैलाएं और न ही अफवाहों पर यकीन करें. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट खुद ही संभालती हैं.

नई दिल्ली: 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के ज़रिए नाम और शोहरत बटोर चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम ने बीते रोज़ फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने का फैसला कर लिया. उनके एक ट्वीट के बाद हंगामा मच गया. कयास ऐसे भी लगाए जाने लगे कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है. इस बीच उनके मैनेजर का भी बयान सामने आया, जिसमें कहा गया कि ज़ायरा ने वो पोस्ट खुद लिखी है. अब ज़ायरा वसीम ने भी साफ कर दिया है कि उनका अकाउंट हैक नहीं हुआ, बल्कि जो भी पोस्ट उनके अकाउंट से साझा किया गया है वो खुद उन्होंने ही लिखा है.

ज़ायरा वसीम ने ट्विटर पर लिखा, "मैं साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ था और न ही अभी हैक है. सभी अकाउंट्स मैं खुद संभालती हूं. कृपया करके अफवाहें न फैलाएं और न ही उन पर यकीन करें. शुक्रिया."

आपको बता दें कि बीते रोज़ ज़ायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब छह पन्नों का एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने अभिनय छोड़ने के अपने फैसले और उस फैसले के पीछे की वजह को विस्तार से सभी के साथ साझा किया था.

ज़ायरा ने क्या लिखा? 6 पन्नों की पोस्ट में जायरा ने कहा, ''5 साल पहले लिए गए एक फैसले ने मेरी जिंदगी बदल दी. बॉलीवुड में कदम रखने से मुझे शोहरत और लोगों का प्यार मिला... मुझे युवाओं के लिए रोल मॉडल के तौर पर पेश किया जाने लगा.. लेकिन मैं कभी ऐसा नहीं करना चाहती थी.. मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है'' जायरा ने अपने पोस्ट में कुरान का भी जिक्र किया है. उनका कहना है कि ये रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है. फैंस का मानना है कि जायरा ने किसी दबाव में ये पोस्ट लिखा है.

ज़ायरा ने बॉलीवुड छोड़ने की ये वजह बताई अभिनेत्री ने कहा, "मैंने आज 5 साल पूरे कर लिए हैं और मैं यह स्वीकार करना चाहती हूं कि मैं वास्तव में इस पहचान से खुश नहीं हूं, यानी मेरे काम से." उन्होंने कहा, "बहुत लंबे समय से अब ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने कुछ और बनने के लिए संघर्ष किया है." जायरा ने कहा, "जैसे ही मैंने उन चीजों को समझने की कोशिश की जिन्हें मैंने अपनी मेहनत, समय और भावनाएं दी हैं और एक नई जीवनशैली में ढलने की कोशिश की, तभी मुझे एहसास हुआ कि भले ही मैं यहां अच्छी तरह से फिट हो सकती हूं लेकिन मैं यहां से जुड़ाव महसूस नहीं करती."

उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र ने वास्तव में मुझे बहुत प्यार, समर्थन और प्रशंसा दिया है, लेकिन इसने मुझे अज्ञानता के रास्ते पर ले जाने का काम भी किया, क्योंकि मैं चुपचाप और अनजाने में 'ईमान' से बाहर भटक गई (अल्लाह की इबादत में मुस्लिमों का दृढ़ मार्ग)." अभिनेत्री ने कहा, "जब मैंने ऐसे माहौल में काम करना जारी रखा जो लगातार मेरे ईमान में दखल दे रहा था, तो मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में पड़ गया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget