एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की जायरा वसीम की ये तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्हें अपने इसी फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्हें अपने इसी फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. प्रियंका चोपड़ा जोनास अभिनीत आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की एक नई पोस्टर और एक ग्रुप फोटो को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, क्योंकि तस्वीर में 'दंगल' फेम जायरा वसीम भी नजर आ रही हैं.

अभी कुछ वक्त पहले ही जायरा ने यह कहकर लोगों के ध्यान को अपनी ओर खींचा था कि वह धार्मिक मान्यताओं की वजह से फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला ले रही हैं. 13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले प्रियंका ने इसका प्रचार करने के लिए एक तस्वीर को ट्वीट किया था, जिसमें जायरा सहित फिल्म की कास्ट एक बीच पर पोज देते नजर आ रहे हैं.

अब, यह तस्वीर लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई. लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया. उनका कहना है कि पहले तो धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए जायरा ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया और अब एक नई फिल्म को प्रोमोट करने आ गई हैं.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "जायरा वसीम अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए टूर पर हैं. आखिरीबार मैंने सुना था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, क्योंकि उनकी मान्यताएं इस बात की अनुमति उन्हें नहीं देती हैं." एक अन्य यूजर ने 'द स्काइ इज पिंक' को बॉयकट किए जाने की मांग की.

इस यूजर ने लिखा, "चलिए जायरा वसीम की इच्छाओं का सम्मान करते हैं, जिन्हें अपने प्रोफेशनल चॉइसेज पर पछतावा है और अपनी आस्था के प्रति ईमानदार रहते हुए इसे वह आगे और दोहराना नहीं चाहती. 'द स्काइ इज द पिंक' न देखकर जीवन में उनकी पसंद के साथ एकजुटता दिखाए."

एक अन्य यूजर ने जायरा को 'नौटंकी' कहते हुए कहा, "जायरा वसीम धर्मभीरु. हम जानते हैं कि वह पहले ही बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं, लेकिन वह आगामी फिल्म की पोस्टर में फिर भी हैं. गजब की ड्रामेबाज है यार."

एक यूजर ने लिखा, "लगता है कि प्रलोभन इस बच्ची के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग है. बॉलीवुड कुछ ऐसा है जिसमें आने से वह खुद को रोक नहीं सकती." किसी ने यह भी लिखा, "पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए इस्लाम का नाम खराब करने की जरूरत थी. अभी आधे कपड़ों में घूम रही हो. जायरा वसीम ढोंगी."

एक यूजर ने इसे पीआर स्टंट बताते हुए कहा, "मुझे लगा था कि जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ दिया है, क्योंकि इससे उनकी मान्यताएं प्रभावित हो रही थीं. क्या यह महज एक पीआर स्टंट था?"

जायरा ने ये कहते हुए फिल्म इंडस्ट्री को कहा था अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection Live Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget