एक्सप्लोरर

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के राइटर ने निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा पर लगाया ठगी का आरोप

फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की कहानी उन्होंने लिखी है, लेकिन वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और वो भी इंडस्ट्री के नामचीन फिल्म निर्देशकों में से एक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के हाथों.

लेखक मनोज मैरता का कहना है कि फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की कहानी उन्होंने लिखी है, लेकिन वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और वो भी इंडस्ट्री के नामचीन फिल्म निर्देशकों में से एक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के हाथों. वह कहते हैं कि 'कहानी मेरी होने के बावजूद मुझे मेरे हिस्से के क्रेडिट से महरूम रखा गया.' मनोज बताते हैं, "मैंने इस फिल्म की कहानी 2012 में लिखी थी. कहानी के सिलसिले में 2014 में उनसे मुलाकात हुई और 21 अप्रैल 2015 को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मुझे फिल्म के राइटर के तौर पर साइन किया. वह उस वक्त फिल्म 'मिर्जिया' की शूटिंग कर रहे थे, इसलिए मेरी कहानी अटकी रही. मोदी के प्रधानमंत्री बनने और उनके स्वच्छता अभियान एवं शौचालयों को लेकर कैंपेन की वजह से हमें कहानी में थोड़े बदलाव करने पड़े."मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के राइटर ने निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा पर लगाया ठगी का आरोप वह कहते हैं, "मुझे थोड़ा शक हुआ, लेकिन उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि स्क्रिप्ट वही है. उन्होंने मुझे शूटिंग शुरू होने से ठीक एक दिन पहले स्क्रिप्ट दिखाई, जिसके कवर पर लिखा था, 'रिटर्न बाइ राकेश ओमप्रकाश मेहरा'. मेरे एतराज पर उन्होंने कहा कि यह कहानी आपकी ही है, ये तो बस शूटिंग ड्राफ्ट है जो मैं हर फिल्म की शूटिंग के लिए बनाता हूं. मैं अगले दिन शूटिंग पर गया तो वहां कोई जानता ही नहीं था कि फिल्म का राइटर मैं हूं. सब कहते थे कि राकेश जी ने फिल्म की कहानी लिखी है." बिहार के सहरसा से ताल्लुक रखने वाले मनोज कहते हैं, "इसके बाद आपसी सहमति से स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई, जहां एसोसिएशन ने कहा कि फिल्म में सोलो क्रेडिट मेरा रहेगा. स्क्रीनप्ले और डायलॉग में पहला नाम मेरा और दूसरा राकेश जी का रहेगा, लेकिन इसके बाद भी राकेश जी ने एसोसिएशन के आदेश को फॉलो नहीं किया. मैंने उन्हें और फिल्म के प्रोड्यूसर राजीव टंडन को लेटर भी लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया." मनोज कहते हैं, "एक दिन मैंने देखा कि राकेश जी ने आईएमबीडी में फिल्म की डिटेलिंग की है. फिल्म के लेखकों में पहला नाम हुसैन दलाल, फिर मेरा यानी मनोज मैरता और फिर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का नाम है. मैंने जब हुसैन दलाल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें डायलॉग टच के लिए हायर किया गया है. उन्होंने डायलॉग पर काम किया है." राकेश ओमप्रकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में पूछने पर मनोज कहते हैं, "मैंने 26 नवंबर को मुंबई हाईकोर्ट में राकेश जी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया. राकेश जी कहते हैं कि उन्हें इस स्टोरी का आइडिया गांधी जी के स्वच्छता आंदोलन से आया तो मुझे क्यों हायर किया गया? उनके पास कहानी थी तो वे प्रसून जोशी, गुलजार या कमलेश पांडे को हायर कर सकते थे. मुझे क्यों किया?"मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के राइटर ने निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा पर लगाया ठगी का आरोप कोर्ट केस के बारे में वह कहते हैं कि ऐसे कई मामले हुए हैं, जिनमें प्रोड्यूसर-डाइरेक्टर्स को झुकना पड़ा है. केस वापस लेना पड़ा है या कोर्ट से बाहर मामला सुलझाना पड़ा है. कुणाल कोहली, संजय लीला भंसाली, महेश भट्ट कई उदाहरण हैं. क्रेजी 4 के लिए राम संपत और राकेश रोशन का केस कोई नहीं भूला होगा. मनोज कहते हैं, "मुझसे सब कहते थे कि तुम बहुत बड़े डायरेक्टर से पंगा मोल ले रहे हो. तुम्हारा करियर शुरू होने से पहले ही बर्बाद हो जाएगा. तुम अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हो, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैं अपना हक मरते नहीं देख सकता था. अगर अच्छी कहानियां लिखूंगा तो जरूर काम मिलेगा. राजकुमार हिरानी जी का फोन आया था काम के सिलसिले में तो मैं नकारात्मक चीजें नहीं सोचता." 'दबंग' और 'जय हो' जैसी फिल्मों के को-राइटर रह चुके मनोज का कहना है कि वे शुरू से ही निर्देशक बनना चाहते थे. उनका कहना है कि वे मानते हैं कि मैं अच्छा राइटर हूं तो अच्छा निर्देशक बनने में आसानी होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget