एक्सप्लोरर

Box Office : क्या 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी अक्षय की ‘जॉली LLB-2’ ?

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है. फिल्म ने अबतक चार हफ्तों में 115.32 करोड़ की कमाई कर ली है. तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ कमाई के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक शानदार बिज़नेस किया है.

ये फिल्म साल 2013 में आई अरशद वारसी और बोमन ईरानी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. 10 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 196 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

आपको बता दें कि साल 2017 में वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’  करीब 285 करोड़ की कमाई के साथ पहले नंबर पर बनी हुई. उसके बाद अक्षय की ‘जॉली एलएलबी’ का ही नंबर आता है जिसने वर्ल्डवाइड अब तक 196.65 करोड़ रुपए कमाए हैं. वेबसाइट koimoi ने इसकी जानकारी दी है. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी ‘जॉली एलएलबी-2’.

आपको यह भी बता दें कि पिछले 13 महीनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की ये लगातार चौथी फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ये  रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है. 

इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ (128.1 करोड़ ), ‘हाउसफुल 3’ (109.14 करोड़) और ‘रूस्तम’ (127.49 करोड़)इस क्लब में शामिल हो चुके हैं.

आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की फिल्में…

100

JoLLy-LLB-2-34

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget