एक्सप्लोरर

'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में वह पूनम का किरदार निभाएंगी. उसका परिवार पर से भरोसा टूट जाता है, जिसके बाद खुद को पहचानने का सफर शुरू होता है.

धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस एक्शन ड्रामा के निर्माताओं ने ईशा देओल का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह पूनम के किरदार में नजर आ रही हैं. पूनम की कहानी जीवन में अचानक आने वाले मोड़, सेल्फ रियलाइजेशन और मुश्किल हालात में सामने आने वाली अंदरूनी ताकत को दिखाती है.

पूनम के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है और उसके लिए जिंदगी में सबसे ज्यादा उसके रिश्ते और उन रिश्तों पर उसका विश्वाससबसे ज्यादा मायने रखता है. लेकिन अचानक उसे पता चलता है कि जिस बात को वह हमेशा सच मानती रही, हकीकत उससे अलग है. इस खुलासे के बाद उसका भरोसा टूट जाता है. अब उसके सामने सिर्फ बदले हालात से निपटने की चुनौती नहीं है, बल्कि खुद को संभालने और अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखने का सवाल भी है.

रिश्तों पर भरोसा टूटने के बाद खुद को पहचानने का सफर

‘प्रताप’ में पूनम का किरदार इस बात की ओर इशारा करता है कि कई बार जिंदगी में आने वाला एक मोड़ इंसान की पूरी सोच बदल देता है. जो रिश्ते अब तक उसकी दुनिया का आधार थे, उन्हीं पर सवाल खड़े होने से उसके सामने नई चुनौतियां आती हैं. ऐसे में उसे अपनी ताकत पहचाननी होगी और यह तय करना होगा कि मुश्किल हालात में वह खुद को कैसे संभालती है.

फिल्म की कहानी में पूनम के सफर का एक दिलचस्प पहलू ये है कि उसकी ताकत का अंदाजा उसे खुद भी नहीं है. हालांकि, उसके साथ ऐसा क्या होता है और परिवार से जुड़ा कौन-सा सच उसकी जिंदगी बदल देता है, ये जानने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा.

यहां देखें पोस्टर:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UV films (@uvfilmsofficial)

अमित साध के किरदार से भी जुड़ेगा पूनम का सफर

ईशा का कैरेक्टर पोस्टर फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद जारी किया गया है. मोशन पोस्टर में अमित साध एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आए,  जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है. फिल्म सत्ता, न्याय और फैसलों के नतीजों जैसे मुद्दों को भी छूती है.

कब रिलीज होगी फिल्म

सचिन सराफ के लेखन और निर्देशन में बनी ‘प्रताप’ में अमित साध और ईशा देओल के अलावा तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक यूवी म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा. इसका ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

हिमांशी चौधरी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं और फिलहाल ABP Live के साथ बतौर इंटर्न एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इससे पहले वे 'मैं भी भारत' में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने ट्राइबल बीट से जुड़ी न्यूज रिसर्च, स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग, वॉयसओवर और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली थी. पत्रकारिता के साथ उन्हें डिजिटल स्टोरीटेलिंग और वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन का भी अनुभव है. संपर्क करें-  himanshi.8012@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कैलाश खेर राजस्थान की डिप्टी सीएम को सिखा चुके हैं संगीत, यादें हुईं ताजा
कैलाश खेर राजस्थान की डिप्टी सीएम को सिखा चुके हैं संगीत, यादें हुईं ताजा
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
रोलेक्स से लेकर पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget