एक्सप्लोरर

World Environment Day के मौके पर स्टार्स ने छेड़ी प्लास्टिक पॉल्यूशन के खिलाफ मुहिम

आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस मौके पर यूएन की ओर से व अन्य संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस पर्यावरण दिवस के मौके पर यूएन ने प्लास्टिक पॉल्यूशन पर खास जोर दिया है.

नई दिल्ली: आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस मौके पर यूएन की ओर से व अन्य संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस पर्यावरण दिवस के मौके पर यूएन ने प्लास्टिक पॉल्यूशन पर खास जोर दिया है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत और बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने कहा कि फिल्मों एवं विज्ञापनों में प्लास्टिक पदार्थों के इस्तेमाल के दृश्यों ने असल जिंदगी में लोगों द्वारा बगैर सोचे - समझे इनके इस्तेमाल को ‘‘ सामान्य ’’ बना दिया है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संवाद के कई ऐसे मंच विकसित किए जा रहे हैं ताकि उन दृश्यों के प्रभाव कम किए जा सकें. दीया ने यह भी कहा कि जब बड़े फिल्मी सितारे या फिल्म उद्योग की प्रभावशाली हस्तियां एक ही बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से इनकार कर देती हैं तो संदेश काफी दूर तक जाता है.

यहां संयुक्त राष्ट्र के भारत कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दीया ने वड़ोदरा में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वरी सिंह की तारीफ की. राजेश्वरी ने गुजरात से दिल्ली तक की 1100 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा 45 दिनों में आज पूरी की ताकि पर्यावरण को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके.

राजेश्वरी ने पत्रकारों को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया.

इन स्टार्स ने भी किया समर्थन

यूएन एनवायरमेंट की ओर से शुरू की गई #BeatPlasticPollution मुहिम का कई अन्य सेलेब्स ने भी समर्थन किया. इसमें आलिया भट्ट से लेकर साइना नेहवाल तक ने इस कॉज को समर्थन दिया. आलिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन और आज ही स्टील या कांच की बॉटल का प्रयोग शुरू करें. एक प्लास्टिक की बॉटल को डिकम्पोज होने में 450 साल से भी ज्यादा का समय लग जाता है और ये हमारे वातावरण को नुकसान पहुंचाता है. आलिया ने इस मुहिम को लेकर अपने दोस्तों को नॉमिनेट भी किया. आलिया के अलावा अर्जुन कपूर, अदिति राव हैदरी, जूही चावला ने भी इस मुहिम में हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget