एक्सप्लोरर

'थप्पड़ कांड' के चार महीने बाद Will Smith ने Chris और उनकी मां से मांगी माफी, बोले 'मेरा बर्ताव बर्दाश्त के काबिल नहीं था...'

Will Smith To Chris Rock: स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को सरेआम थप्पड़ मारा था. इस बार स्मिथ ने ऑस्कर अवार्ड में की गई बदतमीजी के लिए पब्लिकली सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो जारी किया है.

Will Smith Apologised To Chris Rock: 'द रॉक (The Rock)' के नाम से फेमस हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith) ने अपने सबसे विवादित मुद्दे पर एक बार फिर माफी मांगी है. स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) को सरेआम थप्पड़ मारा था. इस बार स्मिथ ने ऑस्कर अवार्ड (Oscar Awards) में की गई बदसलूकी के लिए पब्लिकली सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो जारी किया है और माफी मांगी है. द रॉक ने खुद को इस गलती के लिए अकेले जिम्मेदार माना है. साथ ही इस विवाद के बाद परिवार को हुई परेशानी के लिए भी दुख जाहिर किया. 

बता दें कि क्रिस रॉक ने साल 2022 के अकादमी पुरस्कारों में, स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट (Jada Pinkett) पर एक जोक कर दिया था जिससे नाराज होकर उन्होंने कॉमेडियन को सबके सामने तमाचा जड़ दिया था. इस मामले पर जमकर विवाद हुआ. स्मिथ इस घटना पर कई बार माफी मांग चुके हैं लेकिन हाल में उन्हें यूट्यूब पर कमेंट सेक्शन में एक सवाल मिला. YouTube पोस्ट में, स्मिथ से एक फैन ने पूछा, आपने रॉक से पब्लिकली माफी क्यों नहीं मांगी?

इस सवाल को पढ़कर स्मिथ थोड़े सीरियस हो गए. फिर उन्होंने गहरी सांस लेकर कहा, “ये मामला थोड़ा गहरा गया है, मैंने क्रिस से बहुत बार बात करने की कोशिश की है लेकिन हमेशा यही जवाब पलट के आता है कि वह (क्रिस रॉक) बात करने के लिए तैयार नहीं है. जब वह बात करना चाहेंगे तो मुझे खुद संपर्क कर लेंगे.” वीडियो में कई बार स्मिथ भावुक हुए और अपने आंसू अंदर ही कंट्रोल करते नजर आए. उन्होंने इस घटना से प्रभावित हुए लोगों जैसे, क्रिस की फैमिली, मां दोस्त और अपने फैंस सभी से दिल से माफी मांगी है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

स्मिथ ने कहा- यहां मैं सीधे क्रिस से माफी मांगता हूं और वो जब भी बात करना चाहें मैं यही हूं. स्मिथ ने फिर से दोहराया कि उन्हें थप्पड़ मारने की घटना पर बहुत दुख है. "मुझे खुद अपनी ये हरकत स्वीकार्य नहीं हैं. मैंने मजाक पर हिंसक प्रतिक्रिया दी. रॉक के मजाक में जेडा पिंकेट के बालों के झड़ने का मजाक उड़ाया गया था. वह एक बड़े संघर्ष से गुजरी हैं मैं इसे झेल नहीं पाया. स्मिथ इस वीडियो में उस घटना पर बात करते हुए भावुक होते दिखते हैं. उन्होंने कहा, अपमान या अपमान महसूस करने से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका नहीं था."

इस वीडियो में स्मिथ ने क्रिस की मां और उनके परिवार से भी माफी मांगी. उन्होंने यह बात भी साफ कर दी कि, अकादमी अवॉर्ड में हुई इस घटना में पत्नी या बच्चों का कोई रोल नहीं था. उन्होंने कहा, ये जेडा ने नहीं कहा था बल्कि वो मुझसे इस घटना को लेकर नाराज रहीं और उन्होंने कहा कि मैंने गलत कदम उठाया. 

दूसरी ओर कॉमेडियन क्रिस रॉक ने भी हाल ही में 24 जुलाई को न्यू जर्सी में एक स्टैंडअप शो के दौरान इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. रॉक ने मजाक में कहा, “जो कोई भी दर्दनाक शब्द कहता है, उसके चेहरे पर कभी मुक्का नहीं मारा जाता है।” 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget