एक्सप्लोरर

मुंबई के इस गुरुद्वारे में आख़िर क्यों होती है हर साल मधुबाला के नाम पर अरदास, पढ़ें- दिलचस्प किस्सा

अंधेरी गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मधुबाला के नाम पर अरदास को लेकर बहुत ही रोचक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मधुवाला अपनी मौत से सात साल पहले इच्छा जाहिर की थी...

नयी दिल्ली: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की पैदाइश तो एक मुस्लिम परिवार में हुई थी लेकिन गुरुनानक देव के प्रति उनकी दीवानगी का आलम यह था कि आखिरी वक़्त तक उनके पर्स में "जपुजी साहिब" की किताब मौजूद रही. फ़ारसी भाषा में लिखे जपुजी साहिब का पाठ हर रोज करने वाली मुमताज जहां देहलवी यानी मधुबाला जब अपने कैरियर की बुलंदी पर थीं, तब फ़िल्म निर्माताओं से उनकी एक ही शर्त होती थी कि वे पूरे साल देश-दुनिया में कहीं भी शूटिंग करती रहेंगी लेकिन गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव यानी गुरुपर्व पर वह मुंबई के अंधेरी गुरुद्वारे में मौजूद रहेंगी. अपनी इस शर्त को वे प्रोड्यूसर के साथ होने वाले एग्रीमेंट में भी लिखवा लेती थीं.

उस दौर के संगीत निर्देशक एस महेन्द्र के मुताबिक मधुबाला के इस राज का खुलासा तब हुआ,जब एक दिन किसी फ़िल्म के सेट पर अगले शॉट की तैयारी चल रही थी. इस दौरान खाली वक़्त में मधुबाला ने अपने पर्स में से एक छोटी-सी किताब निकाली और अपना सिर ढककर उसे पढ़ने लगीं. कुछ देर बाद उन्हें बुलावा आ गया कि अगला शॉट तैयार है. वे अपना पर्स और वह किताब महेंद्र जी के जिम्मे छोड़ शॉट देने के लिए चली गईं. जब एसमहेंद्र ने किताब खोलकर देखी तो वह फारसी भाषा में लिखा जपुजी साहिब था.

शूटिंग से फारिग होने के बाद महेंद्र ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो मधुबाला ने बताया, "सब कुछ होने के बावजूद मैं भीतर से पूरी तरह टूट चुकी थी. तब एक दिन मेरे एक जानकार अंधेरी के गुरुद्वारे में ले गए. दर्शन के बाद वहां के ग्रंथी को जब मेरी परेशानी के बारे में बताया तो उन्होंने रोज जपुजी साहिब का पाठ करने का सुझाव दिया. चूंकि मुझे गुरमुखी नहीं आती, लिहाज़ा मैंने फारसी भाषा में छपी यह किताब मंगवाई. तबसे मैं इसे बगैर नागा किये पढ़ती हूं. एक अजीब-सा सुकून व शांति मिलती है."

अंधेरी गुरुद्वारे के ग्रंथी बताते हैं कि 1969 में अपनी मौत से सात साल पहले मधुबाला ने इच्छा जाहिर की थी कि वह गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव पर लंगर की सेवा देना चाहती हैं. उस दिन के लंगर पर जितना भी खर्च आता उसका चेक वह गुरुद्वारा कमेटी को दे देती और यह सिलसिला सात साल तक लगातार चलता रहा. उनकी मौत के बाद करीब छह साल तक उनके पिता ने यह सेवा संभाली.

पिता के देहांत के बाद गुरुद्वारा कमेटी और वहां के श्रद्धालुओं ने तय किया कि मधुबाला भले ही सशरीर नहीं हैं लेकिन नानक देव के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा आज भी इस गुरुद्वारे में जीवंत है. लिहाजा हर साल गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव पर होने वाली अरदास में यह बोला जाता है, "है पातशाह, आपकी बच्ची मधुबाला की तरफ से लंगर-प्रशाद की सेवा हाजिर है, उसे अपने चरणों से जोड़े रखना."

इस गाने की शूटिंग के दौरान सूज गए थे Nora Fatehi के पैर, फिर भी डांस नहीं किया था बंद

मां धारी देवी की डोली यात्रा पौड़ी पहुंची, दर्शन करने को उमड़े भक्तों ने लगाये जयकारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार
अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget