एक्सप्लोरर

किस्सा: जब शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने दिखाया था हवालात का रास्ता, किंग खान ने ऐसा क्या कर दिया था?

Shah Rukh Khan Arrested By Police: शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है. हालांकि एक समय में एक्टर को हवालात में भी जाना पड़ गया था. 

Shah Rukh Khan Arrested By Mumbai Police: शाहरुख खान बॉलीवुड के असली किंग हैं. हाल ही में अपनी फिल्म 'पठान' के कलेक्शन से उन्होंने यह साबित भी किया है. नेटफ्लिक्स के शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन विद डेविड लेटरमैन' में जब शाहरुख पहुंचे थे, तो उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई थी. इस दौरान उन्होंने अपने जेल जाने वाले किस्से को भी याद किया था. शाहरुख ने इस इंटरव्यू में बड़ी बेबाकी से अपनी बात सभी के सामने रखी थी. 

डेविड लेटरमैन के शो पर किया खुलासा
इस शो में डेविड लेटरमैन ने शाहरुख से कई साल पहले छपे एक लेख के बारे में बात की थी. शाहरुख कहते हैं कि इस लेख की वजह से वे बहुत नाराज हुए थे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा था. दरअसल, अपने बारे में एक खबर पढ़कर उन्हें गुस्सा आ गया था और उन्होंने गुस्से में मैगज़ीन के एडिटर को फोन किया. एडिटर ने उनसे कहा, "इस लेख को मजाक की तरह ले, ये मजाक था". यह सुनकर शाहरुख अपना आप खो बैठे और मैगज़ीन के ऑफिस पहुंचकर खूब गाली गलौच की. इसके बाद जब वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो कुछ पुलिसवाले सेट पर आए और उन्हें अपने साथ चलने को कहा. 

क्यों आया था शाहरुख को गुस्सा?
पहले शाहरुख को लगा कि पुलिस वाले उनके फैन हैं और उनसे मिलने आए हैं. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे मैगज़ीन के एडिटर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं. शाहरुख ने कहा था, "फिर मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बना था और बहुत ही गंदा था. वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे". इसके बाद एक्टर ने बताया कि एक दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें बेल मिल गई थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


बात करें लेख की तो 1993 में आई फिल्म 'माया मेमसाहब' में शाहरुख समेत कई कलाकारों ने बोल्ड सींस दिए थे. मैगज़ीन के एडिटर ने लिखा था कि फिल्म के निर्देशक केतन मेहता ने अपनी बीवी (दीपा साही) के साथ शाहरुख को एक रात रहने को कहा, जिससे वह एक-दूसरे को जान जाएं और फिर लव सीन शूट करें". अपने बारे में ऐसी बात पढ़कर शाहरुख गुस्से से बौखला गए थे.

ये भी पढ़ें: 

Jersey: 'हमारी फिल्म के साथ न्याय नहीं हुआ', शाहिद कपूर ने 'जर्सी' के फेलियर पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
Saturday Box Office: 9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 167 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
9.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 167 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget