एक्सप्लोरर

जब Rajesh Khanna के घर AC ठीक करने पहुंचे थे Irrfan Khan, पंखे की दुकान पर करने लगे थे काम

इरफान खान ने अपने किरदारों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने का उनका ये सफर इतना आसान नहीं था.

Irrfan Khan Repairs Rajesh Khanna's AC: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान ने अपने किरदारों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने का उनका ये सफर इतना आसान नहीं था. एक बार खुद इरफान खान ने इस बात का खुलासा किया था कि असल में वो मुंबई में एक्टिंग करने नहीं बल्कि एसी रिपेयर करने ट्रेनिंग करने के लिए आए थे. 

इंडिया टुडे से बातचीत में इरफान खआन ने बताया था कि वो कैसे इस इंडस्ट्री में आए और कैसे उन्होंने हमेशा खुद के अंदर एक्टिंग को लेकर जज्बा जगाए रखा. साल 2016 में, इरफ़ान और नसीरुद्दीन शाह बातचीत कर रहे थे जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्षों के बारे में बात की और कहा, “मेरा एकमात्र संघर्ष अपनी प्रेरणा को बनाए रखना था. उस समय मैंने महसूस किया कि एक अभिनेता होना मेरी आंतरिक पुकार नहीं है, यह एक विकसित इच्छा थी. मैंने अपनी तनख्वाह से जो पहली चीज खरीदी वह फिल्म देखने के लिए वीसीआर थी.''

टेक्निशियन से एक्टर बने इरफान

जब नसीरुद्दीन शाह ने उनसे पूछा कि कब 'अभिनय की बग ने उन्हें काट लिया', तो इरफान ने खुलासा किया कि वह कुछ टेक्निकल ट्रेनिलंग पर थे और इसके लिए वो जयपुर से मुंबई आए थे. यहीं पर वे एक बार एयर कंडीशनर ठीक करने के लिए राजेश खन्ना के घर गए थे. इरफान ने बताया, ''मैं जयपुर में एक टेक्निकल कोर्स की ट्रेनिंग कर रहा था और इसी एयर कंडीशनिंग की ट्रेनिंग से मैं बंबई आ गया. फिर मैंने फील्ड पर जाना शुरू किया, अलग-अलग घरों में एयर कंडीशनर की सर्विस करने के लिए. यह तब था जब मैंने सोचा कि यह बहुत उबाऊ है. मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ पैसा कमाने के लिए पैसा नहीं कमा सकता, यह प्रोडक्टिव होना चाहिए. मैं जो कर रहा हूं उससे मुझे अट्रैक्ट होना है.''

राजेश खन्ना के घर किया था एसी ठीक

इस पर नसीरुद्दीन शाह ने इरफान से पूछा कि क्या उन्हें याद है कि वो किसके घर एयर कंडीशनर ठीक करने गए थे? इस पर इरफान खान ने बताया, ''राजेश खन्ना (हंसते हुए). मुझे अभी भी याद है कि बाई ने जिस तरह दरवाजा खोला था, उन्होंने कहा 'कौन?' मैंने कहा 'एसी वाला' और उन्होंने कहा 'आइए'. फिर मैं जयपुर गया और सोचा कि मैं एयर कंडीशनिंग सीख जाऊंगा तो मैं बहार जाउंगा. मैं सोचता था कि जो बाहर जाता है उसे पैसा ही मिलता है.''

उन्होंने आगे कहा, "फिर मैं जयपुर गया और मैं कुछ काम करना चाहता था. मेरे पिता ने मुझे किसी से मिलवाया, पंखे की दुकान पर बैठा दिया मुझे. (हंसते हैं) पंखा ठीक कर रहा हूं. तब जाकर साफ हुआ कि मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए पैसा नहीं कमा सकता.''

यह भी पढ़ें- जब Ranbir Kapoor ने Ileana D Cruz की 'कमर' को लेकर कर दिया ऐसा कमेंट, एक्ट्रेस ने कुछ यूं किया था रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 2 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget