एक्सप्लोरर
Watch : नन्हें रणबीर के लिए दादा राज कपूर ने गाया यह गाना, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर और उनके दादा राज कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर, नन्हें रणबीर कपूर के अलावा उनके चाचा रणधीर कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को देखा जा सकता है.
वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें राज कपूर नन्हें रणबीर, रिद्धिमा और रणधीर के लिए मशहूर गाना 'आवारा हूं, आवारा हूं...' गाते दिख रहे हैं. गाने के बीच में राज कपूर रणबीर और रिद्धिमा को प्यार करते हुए भी नजर आते हैं. यहां देखें वीडियो... बता दें कि इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह रणबीर कपूर की मासूमियत और राज कपूर का गाना 'आवारा हूं, आवारा हूं...' है. चलते-चलते आपको यह भी बता दें कि रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' है जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया है. 'जग्गा जासूस' सिनेमाघरों में 14 जुलाई को रिलीज होगी. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...#mondaysyndrome Keep Calm and Be Happy 🌸✌🏻 #awaara #awaarahoon #rajkapoor A post shared by Tuba Duran (@tbdrn) on
और पढ़ें




















