VIDEO: फोटोशूट के बाद दोस्तों संग रेस्टोरेंट में डिनर करती नज़र आईं सुहाना खान
फोटोशूट के बाद अब सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोस्तो के साथ डिनर करती नज़र आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सुहाना का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

मुंबई: हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. अपने पहले फोटोशूट में सुहाना काफी ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं. सुहाना ने ये फोटोशूट वोग इंडिया मैगज़ीन के लिए करवाया है. खास बात ये रही कि वोग इंडिया मैगज़ीन के अगस्त इसू को शाहरुख ने खुद ही लॉन्च किया.
फोटोशूट के बाद अब सुहाना खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने दोस्तो के साथ डिनर करती नज़र आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सुहाना का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.
आपको बता दें कि सुहाना के पहले फोटोशूट के बाद अब ये चर्चा ज़ोरों पर है कि वो जल्द सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. हालांकि शाहरुख ने अपनी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है.
दरअसल उनके डेब्यू की खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब भी किसी स्टार किड को फिल्मों में आना होता है तो उससे पहले फोटोशूट का दौर शुरू हो जाता है. हाल में जब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं तो उनका भी एक फोटोशूट र इंटरव्यू सामने आया था.
Source: IOCL

























