एक्सप्लोरर

Watch : दादरी के बिसाहड़ा कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द ब्रदरहुड' का ट्रेलर हुआ रिलीज

नई दिल्ली : दादरी के बिसाहड़ा कांड की हकीकत बयां करती डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द ब्रदरहुड' का मंगलवार की शाम ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर यू ट्यूब पर देखा जा सकता है. पहली ही झलक में पता चलता है कि बिसाहड़ा जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं परेशानी तो पैदा कर सकती हैं लेकिन यहां हिन्दू और मुस्लिमों के बीच गहरे रिश्तों को खत्म नहीं कर सकती हैं. यहां देखें 'द ब्रदरहुड' का ट्रेलर-

डॉक्यूमेंट्री 'द ब्रदरहुड' का निर्माण पंकज पाराशर ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सहयोग से किया है. पंकज पाराशर ने बताया, 'द ब्रदरहुड' में बिसाहड़ा कांड और अखलाख की हत्या से पैदा हुई परिस्थितियों को दर्शाया है. यहां के दो गांवों घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के बीच रिश्ते इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुख्य विषय हैं. घोड़ी बछेड़ा हिन्दू ठाकुरों का गांव है और तिल बेगमपुर में मुस्लिम ठाकुर हैं. लेकिन घोड़ी बछेड़ा गांव, तिल बेगमपुर गांव को अपना बड़ा भाई मानता है. इसके पीछे कई ऐतिहासिक घटनाएं हैं. पंकज पाराशर ने बताया, करीब 24 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के दौरान ग्रेटर नोएडा, दादरी, जैसलमेर, सोमनाथ और ऋषिकेश से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं और स्थल देखने को मिलेंगे.

unnamed

28 सितंबर 2015 की रात दादरी के गांव बिसाहड़ा में गौ हत्या के आरोप में अखलाख की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद इनटोलरेंस का जुमला भारतीय राजनीति और मीडिया में छा गया. ऐसा लगा जैसे यहां हिन्दू और मुसलमान साथ नहीं रह सकते. लेकिन तस्वीर बिल्कुल जुदा है. इस इलाके में हिन्दू और मुस्लिमों के रिश्तों को डॉक्यूमेंट्री सामने लाएगी.

'द ब्रदरहुड' के सह-निर्देशक हेमंत राजौरा ने बताया, बिसाहड़ा के पड़ोस में घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर हैं. घोड़ी बछेड़ा गांव भाटी गोत्र के हिन्दू ठाकुरों का है. तिल बेगमपुर में भाटी गोत्र के मुस्लिम ठाकुर हैं. घोड़ी बछेड़ा गांव तिल बेगमपुर गांव को अपना बड़ा भाई मानता है. मतलब, एक हिन्दू गांव का बड़ा भाई मुस्लिम गांव है.

इन लोगों के इसी भाईचारे, घटनाओं और इतिहास को डॉक्यूमेंटरी द ब्रदरहुड दिखाएगी. अब जब देश में सांप्रदायिकता के नाम पर माहौल खराब किया जा रहा है. ऐसे में यह डॉक्यूमेंट्री अच्छा संदेश देती है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म के विषय और इसके ट्रेलर की चर्चा हो रही है. 'द ब्रदरहुड' के सह-निर्देशक हेमंत राजौरा ने फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया है जिसे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट
'रामायण' की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, सनी के रोल पर आया बड़ा अपडेट
माधुरी दीक्षित ने 4.85 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, 9 गुना मिला रिटर्न 
माधुरी दीक्षित ने 4.85 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, 9 गुना मिला रिटर्न 
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर
सिर्फ दाल पर गुजारा करते थे सलमान खान, फिर भी जेल से नहीं आना चाहते थे बाहर

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget