एक्सप्लोरर

Sye Raa Narasimha Reddy: अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग छेड़ने वाले 'नरसिम्हा रेड्डी' पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, एक्शन सीक्वेंस है दमदार, देखें

Sye Raa Narasimha Reddy: तेलुगू फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर आज रिलीज हो गया है. इसमें फ्रीडम फाइटर उय्यलावाडा नरसिंहा रेड्डी की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका चिरंजीवी निभा रहे हैं. उनके अलावा अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में नज़र आएंगे.

Sye Raa Narasimha Reddy: इन दिनों दर्शकों को ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्में काफी पसंद आ रही हैं. जहां अभी सिनेमाघरों में 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' अच्छी कमाई कर रही हैं वहीं पिछले साल ऐतिहासिक फिल्म 'केसरी' की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी. केसरी में अक्षय कुमार ने ऐसे वीर जवानों की कहानी दिखाई जिसे लोग भुला चुके थे. अब एक फिर पर्दे पर ऐसे योद्धा की कहानी आ रही है जो इतिहास में कहीं दब गया है. इस फिल्म का नाम है- 'से रा नरसिम्हा रेड्डी'. इसमें फ्रीडम फाइटर उय्यलावाडा नरसिंहा रेड्डी की कहानी दिखाई जाएगी. नरसिम्हा रेड्डी ने ही अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग की शुरुआत की थी लेकिन उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं.

ये एक तेलुगू फिल्म है जिसमें नरसिम्हा रेड्डी की भूमिका चिरंजीवी निभा रहे हैं. उनके अलावा अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में नज़र आएंगे. इस फिल्म को हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. आज इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. एक मिनट 50 सेकेंड के इस टीजर को देखकर ये कहा जा सकता है कि इसका निर्माण बहुत ही बड़े स्केल पर किया जा रहा है.

Sye Raa Narasimha Reddy: अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग छेड़ने वाले 'नरसिम्हा रेड्डी' पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, एक्शन सीक्वेंस है दमदार, देखें

इसके एक्शन सीक्वेंस काफी प्रभावशाली हैं. इसमें अंग्रेजों के साथ युद्ध के सीन्स को बहुत ही दमदार तरीके से फिल्माया गया है. इस फिल्म के एक्शन स्टंट कोरियोग्राफर का कहना है कि ऐसे सीन दर्शकों ने अब तक नहीं देखे होंगे.

टीजर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है- ''कुछ नाम इतिहास कभी भुला नहीं सकता. रानी लक्ष्मी बाई, भगत  सिंह, मंगल पांडे...पर नाम एक, एक योद्धा जो इतिहास में कहीं दब गया है. जिसने अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग की शुरुआत की.'' 

नीचे क्लिक करके देखें 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' का ट्रेलर

बाहुबली के बाद वैसे तो कई तेलुगू फिल्में हिंदी में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन केजीएफ के अलावा किसी और फिल्म को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला. लेकिन इसमें तेलुगू के दिग्गज स्टार्स के साथ हिंदी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए बॉलीवुड कलाकारों को भी खास तवज्जों दी गई है. वैसे तो इसमें अमिताभ बच्चन की भूमिका छोटी है लेकिन इसका प्रचार उनके नाम से किया जा रहा है.

Sye Raa Narasimha Reddy: अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग छेड़ने वाले 'नरसिम्हा रेड्डी' पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, एक्शन सीक्वेंस है दमदार, देखें

उनके अलावा भोजपुरी स्टार रवि किशन भी दिखाई देंगे. टीजर से पहले रवि किशन का लुक पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी. इसमें बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया भी दिखेंगी. उनके किरदार का नाम लक्ष्मी है. वहीं अभिनेत्री नयनतारा इसमें सिधमा के किरदार में दिखेंगी. Sye Raa Narasimha Reddy: अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग छेड़ने वाले 'नरसिम्हा रेड्डी' पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, एक्शन सीक्वेंस है दमदार, देखें इसमें सुदीप, विजय सेतुपति, जगपति बाबु और निहारिका सहित साउथ के कई बड़े स्टार्स नज़र आएँगे. Sye Raa Narasimha Reddy: अंग्रेजों के खिलाफ पहली जंग छेड़ने वाले 'नरसिम्हा रेड्डी' पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज, एक्शन सीक्वेंस है दमदार, देखें

इस फिल्म को चिरंजीवी के बेटे रामचरण प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके डायरेक्टर सुरेंदर रेड्डी हैं.

इस फिल्म के हिंदी वर्जन में के नैरेटर अमिताभ बच्चन हैं, वहीं मलयालम वर्जन के नैरेटर मोहनलाल और तेलुगू वर्जन के नैरेटर चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण हैं.

चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता ने इस फिल्म में सभी किरदारों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है.

इस फिल्म के हिंदी वर्जन को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट के तहत डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा.

ये फिल्म दो अक्टुबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget