एक्सप्लोरर

'दंगल', 'सुल्तान' के बाद अखाड़े में उतरा 'पहलवान', देखें सुनील शेट्टी की कमबैक फिल्म का ट्रेलर

Pehlwaan Official Trailer: ट्रेलर की शुरुआत सुनील शेट्टी के नैरेशन से होती है. वो कहते हैं, ''ताकत का गुरुर जिसको होता है वो है गुंडा लेकिन जिसके इरादों में ताकत भरा हो वो है योद्धा...'' देखें ट्रेलर

Pehlwaan Official Trailer: कुश्ती पर बनी आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया. अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर दंगल देखने को मिलेगा. फिल्म का नाम 'पहलवान' है और इसी फिल्म से सुनील शेट्टी वापसी कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसकी खूब चर्चा हो रही हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी के साथ कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप हैं.

ट्रेलर की शुरुआत सुनील शेट्टी के नैरेशन से होती है. वो कहते हैं, ''ताकत का गुरुर जिसको होता है वो है गुंडा लेकिन जिसके इरादों में ताकत भरा हो वो है योद्धा...''  एक मिनट 51 सेकेंड का ये ट्रेलर दमदार है.

सुनील शेट्टी की इस कमबैक फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है. ट्विटर से लेकर यू-ट्यूब तक लगातार इस ट्रेलर की आज चर्चा हो रही है. यू-ट्यूब पर ये ट्रेलर नंबर दो पर लगातार ट्रेंड भी कर रहा है.

इस फिल्म में सुनील शेट्टी  रेसलिंग कोच के किरदार में हैं. उनके किरदार का नाम सरकार है. कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया कि उन्हें एक्शन ड्रामा फिल्म का अपना लुक बेहद पसंद है. सुनील शेट्टी ने कहा, "मुझे अपना यह लुक बहुत पसंद है. यह जनता के बीच वापस जाने और जनता के खेल के बारे में है, जो कुश्ती है." अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह उनकी पहली कन्नड़ फिल्म है.

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा ने किया है.  ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. फिल्म 12 सितंबर को करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget