एक्सप्लोरर
VIDEO: अनुराग बसु के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनीं कैटरीना कैफ

मुंबईं: अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्मकार अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में अपने अभिनय और संवादों पर काफी काम कर रही हैं. इसके साथ उनके लिए वह हेयर स्टाइलिस्ट भी बन गई हैं. अनुराग ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें कैटरीना फिल्मकार को एक रेजर देने के साथ नया लुक देने की कोशिश कर रही हैं.
'बर्फी' निर्देशक ने इस वीडियो के साथ शनिवार को ट्विटर पर लिखा,"कैटरीना. बाल काटने की बचत होगी." 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो एक किशोर द्वारा अपने लापता पिता की खोज पर आधारित है. फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी.Katrina!! The only thing that will save that haircut now is an invisibility cloak... pic.twitter.com/kQ9p5sZjvl
— anurag basu (@basuanurag) February 4, 2017
और पढ़ें






















