एक्सप्लोरर

'वॉर' ने बनाया कमाई का एक और रिकॉर्ड, 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में हुई शामिल

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं हिंदी फिल्म बन गई है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने साल 2019 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे अधिक कारोबार किया है.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10वीं हिंदी फिल्म बन गई है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने साल 2019 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे अधिक कारोबार किया है, कमाई के मामले में 'वॉर' ने 'कबीर सिंह' और 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी पछाड़ दिया है.

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, 'वॉर' ने कुल 280.60 करोड़ रुपये की कमाई की है जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करण का कलेक्शन शामिल है.

तरण आदर्श ने बुधवार को ट्वीट किया, " 'वॉर' 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. 1. 'बाहुबली 2' (हिंदी), 2. 'दंगल', 3. 'संजू', 4. 'पीके', 5. 'टाइगर जिंदा है', 6. 'बजरंगी भाईजान', 7. 'पद्मावत', 8. 'सुल्तान', 9. 'धूम 3', 10. 'वॉर'..'कबीर सिंह' 11वें पायदान पर है जबकि 'उरी..' सूची में 12वें स्थान पर है."

'वॉर' (हिंदी) ने अपने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 7.10 करोड़, शनिवार को 11.20 करोड़, रविवार को 13.20 करोड़, सोमवार को 4.40 करोड़, मंगलवार को 3.90 करोड़ की कमाई की. हिंदी में इसकी कुल कमाई 268.30 करोड़ रुपये रही और तमिल व तेलुगू संस्करण को मिलाकर फिल्म ने कुल 280.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

कोईमोई डॉट कॉम के मुताबिक, शाहिद कपूर अभिनीत 'कबीर सिंह' ने 278.24 करोड़ रुपये और विक्की कौशल की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 244.06 का कारोबार किया था.

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'वॉर' ने अपने पहले ही दिन 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वाणी कपूर भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget