एक्सप्लोरर

वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली का निधन, कपिल शर्मा से था खास रिश्ता

पंजाबी सूफी गायक प्यारे लाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वडाली ब्रदर्स कपिल शर्मा के भी बेहद करीबी थे.

नई दिल्ली: पंजाबी सूफी गायक प्यारे लाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वडाली ब्रदर्स कपिल शर्मा के भी बेहद करीबी थे. उन्होंने अपने शो में भी इन्हें बुलाया था. पिछली बार ये दोनों 'द कपिल शर्मा ' शो में साथ में टीवी पर नजर आए थे, जिसमें दोनों अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को तो दिल जीत ही लिया साथ ही कपिल शर्मा को भी चुप करवा दिया था. बता दें कि वे और उनके भाई वडाली ब्रदर्स के नाम से मशहूर थे. वडाली ने अपने बड़े भाई पूरन चंद वडाली के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाए, जिसमें से 'तू माने या न माने' और तनु वेड्स मनु का 'रंगरेज मेरे' शामिल है. वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली का निधन, कपिल शर्मा से था खास रिश्ता बचपन से है कपिल का खास रिश्ता बहुत कम लोग जानते हैं कि कपिल शर्मा से वडाली ब्रदर्स का बेहद करीबी रिश्ता था. दरअसल, कपिल शर्मा के पिता का इनके घर आना जाना था क्योंकि कपिल शर्मा के पिता पंजाब पुलिस में थे और अक्सर बडाली ब्रदर्स के कार्य़क्रमों में उनकी ड्यूटी लगती थी तभी से उनका इनके साथ एक अच्छा रिश्ता बन गया था. इसके अलावा पूरन चंद वडाली का बेटा लखविंदर वडाली और कपिल एक ही कॉलेज से पढ़े हुए हैं. कॉलेज में कपिल शर्मा एक्टिंग और गायकी में अपना हाथ आजमाया करते थे तो वहीं वडाली गायकी में उनका साथ दिया करते थे. वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली का निधन, कपिल शर्मा से था खास रिश्ता सीने में दर्द के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती प्यारे लाल वडाली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटें और तीन बेटियां हैं. वडाली और उनके भाई को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. गायिका ऋचा शर्मा ने वडाली के निधन की खबर को संगीत की दुनिया के लिए बेहद दुखद दिन बताया है. उन्होंने कहा, “संगीत की दुनिया और प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर!! प्यारे लाल वडाली हमारे बीच नहीं रहें. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.” सूफी गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, “ संगीत की दुनिया के लिए बेहद बुरी खबर. विश्वास नहीं हो रहा कि प्यारे लाल वडाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा.” सलमान खान की अनोखी पहल, रियल लाइफ हीरोज़ की कहानी पर्दे पर करेंगे साझा शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गायक के मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली की मौत की खबर से दुखी हूं. वे सूफी संगीत के प्रतीक थे. संगीत की दुनिया के लिए यह अपूर्णीय क्षति है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शांति मिले.” गायक दलेर महंदी ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget