एक्सप्लोरर

विराट, अनुष्का, पंडित और इटली! तो आखिर ये है पूरा माजरा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के लिए तो फैंस पहले ही काफी बेसब्र थे लेकिन दो दिन पहले शादी की तारीख की अटकले सामने आने के बाद तो जैसे साल की मोस्ट अवेटिड शादी के लिए सनसनी सी फैल गई हो.

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के लिए तो फैंस पहले ही काफी बेसब्र थे लेकिन दो दिन पहले शादी की तारीख की अटकलों के सामने आने के बाद तो जैसे साल की मोस्ट अवेटेड शादी के लिए सनसनी सी फैल गई हो.

खबरें आई की विराट और अनुष्का 9, 10 और 11 तारीख को इटली में शादी करने जा रहे हैं. लेकिन इन खबरों के आते ही अनुष्का शर्मा के पीआर की तरफ से शादी की खबरों का खंडन किया गया था. पीटीआई से अनुष्का की प्रवक्ता ने कहा कि शादी की खबरों में कोई सच्चाई नही है.

2

    उन्होंने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. ये बातें कोरी अफवाह हैं.' जिसके बाद ये मामला शांत सा हो गाया था लेकिन अब फिर से शादी की खबरों मे तूल पकड़ ली है क्योंकि मीडिया में ऐसे कई संकेत है जो बयां कर रहे है कि भले की अनुष्का की और से शादी की खबरों का खंडन कर दिया गया हो लेकिन कुछ तो है जो विराट और अनुष्का के साथ-साथ पूरा परिवार छुपा रहा है.

विराट, अनुष्का, पंडित और इटली! तो आखिर ये है पूरा माजरा

यूं तो शादी की खबरें साल भर से आ रही है लेकिन अब अचानक सूत्रों के हवाले से शादी की तारीख और वेन्यू का सामने आना... मना करने के बावजूद भी परिवार के साथ उसी वेन्यू पर जाना... खबरों पर तो तब मुहर सी लगने लगी जब अनुष्का के परिवार के साथ इटली जाते समय पंडित भी कैमरे में कैद किए गए.

anushka-31

आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि ये पंडित कोई और नहीं बल्कि वहीं हैं जिनके साथ पिछले साल विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी जो अब जमकर वायरल हो रही है. इतना ही नहीं विराट ने कई महीने पहले ही बीसीसीआई से दिसंबर में छुट्टियों की मांग कर ली थी. (तस्वीर- फेसबुक)

3

जब से विराट ने छुट्टियों की मांग की थी तभी से ये खबरें आने लगी थीं कि विराट ने दिसंबर में शादी के लिए छुट्टियां ली हैं. हालांकि तब भी अनुष्का ने इस खबरों को अफवाह करार दिया था. और अब भी उन्होंने ऐसा ही किया है.

आपको बता दें कि परिवार के साथ इटली जाते वक्त कई रिपोर्टस ने अनुष्का और उनके परिवार से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया जिससे खबरों को बल मिल रहा है. वहीं विराट ने भी पहले बताया था कि अनुष्का डेस्टिनेशन वेडिंग चाहती हैं.

विराट, अनुष्का, पंडित और इटली! तो आखिर ये है पूरा माजरा

इसके साथ ही आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की पिछले दिसंबर में सगाई करने की खबरों आई थी उस समय विराट अनुष्का के साथ छुट्टियां बिता रहे थे. तब विराट ने बाकायदा सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए बताया था कि "हम सगाई नहीं कर रहे हैं.. अगर हम ऐसा करते हैं तो छुपाएंगे क्यो? सिंपल." वहीं इस बार अनुष्का ने भले ही मना कर दिया हो लेकिन विराट ने मामले में अभी तक कुछ नहीं बोला है जिससे खबरों के सच होने की पुष्टी सी हो रही है.

विराट, अनुष्का, पंडित और इटली! तो आखिर ये है पूरा माजरा

अनुष्का के खबरों को खंडन करने के पीछे माना जा रहा है कि वो नहीं चाहती कि मीडिया में उनकी शादी को ज्यादा कवरेज मिले और वो शांति से से जश्न मनाना चाहती है जिसके कारण उन्होंने मना कर दिया है.

विराट और अनुष्का की मुलाकात चार साल पहले एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी. आजकल तो विराट कोहली सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
246 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget