एक्सप्लोरर

Vikram Gokhle Health Update: विक्रम गोखले की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर हैं एक्टर, बेटी ने निधन की खबर बताई अफवाह

Vikram Gokhle: बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल वे पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं.

Vikram Gokhle Health Update:  हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन की खबर चारों ओर है. हालांकि उनकी बेटी नेहा गोखले ने बताया कि एक्टर की हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर महज अफवाह है. वहीं उनकी पत्नी वृषली गोखले ने कहा, "वह कल दोपहर कोमा में चले गये थे और उसके बाद से, वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं. वह वेंटिलेटर पर हैं. डॉक्टर कल सुबह तय करेंगे कि क्या करना है. सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि उनमें इम्प्रूवमेंट हो रहा है या अभी भी कुछ रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं."

बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद विक्रम गोखले को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. एक्टर की बेटी ने बताया है कि एक्टर की हालत नाज़ुक है, फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं. 

5 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं
विक्रम गोखले की पत्नी ने बताया कि वह 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं.उन्होंने कहा, "वह थोड़ा बेहतर हुए लेकिन फिर से उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई.उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है."विक्रम गोखले की पत्नी ने आगे कहा कि उनके पति 77 साल का है न कि 82 साल का. उन्होंने आगे कहा, "सैन फ्रांसिस्को से मेरी बेटी आ गई है. दूसरी यहीं पुणे में है, वह मुंबई में रहती है."

मराठी मंच से शुरू की थी जर्नी
मराठी मंच से अपनी जर्नी शुरू करने वाले गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई और 2013 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए 60वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था.उनके लंबे और शानदार करियर की हाइलाइट्स में हिट बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय के एक सख्त और पारंपरिक पिता की भूमिका थी. इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.गोखले ने 1989 की फिल्म ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ में सलीम के पिता और 2019 के ‘मिशन मंगल’ में इसरो के निदेशक की भूमिका निभाई. 1971 में गोखले की पहली फिल्म, ‘परवाना’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था और दोनों की एक लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती रही, जो अग्निपथ (1990) और खुदा गवाह (1992) में भी स्क्रीन शेयर करने के दौरान चलती रही.

उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में ‘भूल भुलैया’, ‘ट्रैफिक’, ‘हिचकी’ और ‘अब तक छप्पन’ शामिल हैं. उनकी मराठी फिल्मों में ‘आमी बोलातो मराठी’, ‘लपंडाव’, ‘कलात नकलत’, ‘गोदावरी’, ‘एबी आनी सीडी’, ‘प्रवास’ और ‘नटसम्राट’ शामिल हैं. उन्होंने मराठी फिल्म ‘आघाट’ में अभिनय और निर्देशन भी किया.

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal ने पत्नी Katrina Kaif को लेकर कह दी ऐसी बात, बाद में हुआ पछतावा, बोले- ‘अब तो...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget