एक्सप्लोरर

Lockdown के बीच पनवेल में साइकलिंग का लुत्फ उठाते दिखे सलमान खान और जैकलीन, वीडियो हुआ वायरल

लॉकडाउन के दौरान ही सलमान खान ने कई गाने रिलीज़ किए हैं. हाल ही में उन्होंने भाईचारे के संदेश के साथ अपनी आवाज़ में गाया हुआ गाना 'भाई भाई' रिलीज़ किया, जिसे सलमान ने फार्महाउस पर ही शूट किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं. वहां से वो लगातार अपने वीडियो और फोटोज़ फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. खास बात ये है कि फार्महाउस पर सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ भी हैं. इनके अलावा और भी कई करीबी लोग सलमान के साथ लॉकडाउन में पनवेल में ही रह रहे हैं.

सलमान सभी के साथ लॉकडाउन को खासा एंजॉय भी कर रहे हैं. पहले उनके कई वीडियो आए, जिसमें वो अपने घोड़े के साथ मस्ती करते तो कभी घास तक खाते नज़र आए. अब सलमान के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वो साइकलिंग का लुत्फ उठाते नज़र आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज़ भी पनवेल की सड़कों पर साइकिल चलाती दिख रही हैं.

आपको बता दें कि वीडियो बीते रविवार को बताया जा रहा है. पहले वीडियो में सलमान कई और दोस्तों के साथ टी-शर्ट और शॉर्ट्स में साइकिल चलाते देखे जा सकते हैं. इस दौरान वो वहां अपने फैंस को हाथ हिलाकर हाय भी करते नज़र आ रहे हैं.

एक अन्य वीडियो में सलमान के साथ जैकलीन भी साइकिल चलाती दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंने वाइट टैंक टॉप और ब्लैक टाइट्स पहना हुआ है. सलमान और जैकलीन काफी तेजी में पनवेल की सड़कों पर साइकिल चलाते दिख रहे हैं.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान ही सलमान खान ने कई गाने भी रिलीज़ किए हैं. हाल ही में उन्होंने भाईचारे के संदेश के साथ अपनी आवाज़ में गाया हुआ गाना 'भाई भाई' रिलीज़ किया, जिसे सलमान ने फार्महाउस पर ही शूट किया था. इसके अलावा उन्होंने जैकलीन के साथ 'तेरे बिना' और 'प्यार करोना' गाना भी हाल ही में रिलीज़ किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget