एक्सप्लोरर

VIDEO : क्या आपने देखी 'कांस क्वीन' ऐश्वर्या और आराध्या की यह जुगलबंदी?

नई दिल्ली : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हर साल की तरह इस साल भी कांस में अपना जादू बिखेरा. सोशल मीडिया पर उनकी दिलकश अदाओं की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं. लेकिन जिस चीज की चर्चा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा हो रही है वह है ऐश्वर्या और आराध्या की जुगलबंदी की. नन्हीं आराध्या और ऐश की कई खूबसूरत और प्यारी वीडियो और तस्वीरें लोग खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.

बला की खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या तस्वीरों में बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं. लोरियल पेरिस इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ऐश और आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर की हैं. मां-बेटी की इस जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.  
#aishwaryarai #aradhyabachchan cute pic ???????????????????????????????????????? A post shared by Bollywood???? (@aishwarya_rai_bollywood) on

'कांस क्वीन' ऐश्वर्या का 16 साल का सफरनामा

ऐश्वर्या कांस के मंच पर पहली बार 2002 में अपनी फिल्म ‘देवदास’ के साथ पहुंची थीं. भारत की ओर से लॉरियल की पहली ब्रांड एंबेस्डर ऐश्वर्या ने हाल ही में डिजाइनर माइकल सिन्को का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर चहलकदमी की. ऐश्वर्या के इस लुक को किसी ने सिंड्रेला की संज्ञा दी, तो किसी ने उनकी तुलना लोककथाओं की परी से की.

 

#aishwaryarai #aradhyabachchan ????????????????????????????????????????????

A post shared by Bollywood???? (@aishwarya_rai_bollywood) on

इस विश्व सुंदरी ने अपने इस लुक से उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया जिन्होंने पिछले साल कांस में ऐश्वर्या की बैंगनी लिपस्टिक को लेकर उनकी फजीहत की थी. हालांकि, ऐश्वर्या का यह 16 सालो का सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा.  
Aish with aradhya ❤️❤️❤️❤️????????#aishwaryarai #cannes2017 A post shared by Bollywood???? (@aishwarya_rai_bollywood) on

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ की स्क्रीनिंग के लिए ऐश्वर्या 2002 में कांस में शाहरुख खान और भंसाली के साथ पहुंची थीं. इस दौरान ऐश्वर्या ने डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई पीली साड़ी में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की वजह से ऐश्वर्या को 2003 में कांस की जूरी में जगह दी गई. इस दौरान भी ऐश्वर्या ने नीला लुल्ला की ही डिजाइन की हुई हरी साड़ी पहनी थी, लेकिन इस बार अपनी पसंद को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उनके उस लुक को अब तक का सबसे खराब लुक कहा जाता है.

aish-aaradhya1 फोटो क्रेडिट - ट्विटर

साल 2004 में ऐश्वर्या को लॉरियाल पेरिस का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया और वह इस बार पहली बार ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर कांस पहुंची थीं. हालांकि, वह इस बार भी छाप छोड़ने में असफल रही थीं. ऐश्वर्या तीन साल की आलोचनाओं के बाद 2005 में जॉर्जियो अरमानी के प्रिंटेड गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं और सबकी वाह-वाही लूटकर ले गई.

ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और इस बार वह पति अभिषेक के साथ सफेद रंग के गाउन में कांस पहुंचीं थीं. इससे अगले साल कांस में बच्चन परिवार ही छाया रहा. अमिताभ बच्चन से लेकर जया, अभिषेक और ऐश्वर्या ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं.

फोटो क्रेडिट - ट्विटर फोटो क्रेडिट - ट्विटर

भारत में कांस को हमेशा से ही ऐश्वर्या से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन सोनम कपूर, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी लॉरियल पेरिस का ब्रांड एंबेस्डर बनाए जाने के बाद इस समारोह को इन अभिनेत्रियों के बीच प्रतियोगिता के भाव से देखा जाने लगा.

हर साल कांस फिल्मोत्सव को फॉलो करने वाली सोनिका कहती हैं, “ऐश्वर्या के बाद सोनम कपूर, कैटरीना और दीपिका को ब्रांड एंबेस्डर बनाए जाने के बाद इसे एक प्रतियोगिता के तौर पर देखा जाने लगा है कि कौन सी अभिनेत्री सबसे अच्छा गाउन और जूलरी पहनकर रेड कार्पेट पर चलती है. कहीं भी फिल्मोत्सव की नहीं बल्कि रेड कार्पेट की चर्चा होती है.”

FRANCE-CANNES-FILM-FESTIVAL FotorCreated FRANCE-CANNES-FILM-FESTIVAL
(Photo: AFP)

(Photo: AFP)

 
तस्वीरें: twitter.com/LOrealParisInतस्वीरें: twitter.com/LOrealParisIn

बीते कुछ सालो में नई अभिनेत्रियों के कांस में शिरकत करने और गर्भावस्था के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ने की वजह से रेड कार्पेट पर उनका जादू फीका पड़ता दिखाई दिया था, लेकिन इन सब उतार-चढ़ाव के बीच ऐश्वर्या ने 2014 में रॉबटरे कावेली के डिजाइन किए हुए सुनहरे रंग के गाउन में उम्र की सीमाओं को धता बताते हुए अपने सौंदर्य का लोहा मनवाया था. (इनपुट - आईएएनएस)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Godzilla Minus Zero Teaser Out: 'गॉडजिला माइनस जीरो' की पहल झलक ने उड़ाए होश, रणबीर कपूर की 'रामायण' से करेगी क्लैश
'गॉडजिला माइनस जीरो' की पहल झलक ने उड़ाए होश, रणबीर कपूर की 'रामायण' से करेगी क्लैश
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? दोपहर 2 बजे तक 2 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget