एक्सप्लोरर

नहीं रहीं श्रीदेवी, शोक में डूबा बॉलीवुड और आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. ये खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमें में है. जैसे ही उनके मौत की खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन नहीं हुआ. उनके देहांत के बाद आमो खास की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में दिला का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वो वहां एक फैमिली मैरेज अटेंड करने गई थीं. अचानक से आई इस ख़बर ने सबको सकते में डाल दिया है. आमो-खास इसपर एक जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी के लिए इस बेहद दुखद ख़बर पर यकीन करना आसान नहीं है. पहले तो सबने यही कामना की कि ये ख़बर झूठी निकले, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि यही सच्चाई है. श्रीदेवी अब नहीं रहीं.

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को जैसे ही ये खबर मिली उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी-

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इससे जुड़ी प्रतिक्रिया जैसे एक ट्वीट में लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!

Capture3

दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं. जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं. ये एक काला दिन है. RIP

 

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लिखा- इस ख़बर को सुनकर मेरा दिल बैठ गया. वो एक बेहद अच्छी इंसान थीं. मैं स्तब्ध हूं. ये बिल्कुल भी सही नहीं. भगवान परिवार को इसे बर्दाश्त करने की शक्ति दे.

Capture11

बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा- एक सितारा नहीं रहा. वो इतनी जल्दी चली गईं. वो बहुत ही ज़्यादा जल्दी हमें छोड़ गईं.

Capture

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- ये सुनकर सच में स्तब्ध और विचलित हूं कि श्रीदेवी मैम अब नहीं रहीं.

Capture1

दिग्गज अदाकार सुष्मिता सेन ने ट्विट कर लिखा- तुरंत ख़बर मिली की जोर का दिल का दौरा पड़ने के बाद श्रीदेवी मैम नहीं रहीं. मैं सदमे में हूं...मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रही हूं.

Capture2

जानी-मानी अदाकारा निमरत कौर लिखती हैं- श्रीदेवी के गुज़रने ख़बर सुनकर मैं बुरी तरह से सदमे में हूं. ये बेहद डरावना समय है.

Capture4

वहीं अदाकार रितेश देशमुख ने लिखा है- भयावह, ये बेहद भयावह ख़बर...मैं इतने सदमे में हूं कि मेरे पास शब्द नहीं है. श्रीदेवी जी नहीं रहीं.

Capture5

प्रतिक्रियाओं में आप साफ देख सकते हैं कि ये खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है. संजय कपूर ने एबीपी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि वो दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वो फिर दुबई रवाना हो गए हैं. आपको बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी फिल्म मॉम में नज़र आईं थीं. ये श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget