एक्सप्लोरर

कैंसर से जूझ रही हैं एक्ट्रेस नफीसा अली, सोशल मीडिया के जरिए खुद दी जानकारी

एक जमाने में बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइन रहीं नफीसा अली को कैंसर हो गया है. इस दुखद खबर की सूचना उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं. खबर सुनते ही उनके फैंस उदास हो गए.

नई दिल्ली: अपने हुस्न से कभी लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपने फैंस से एक बेहद दुखद खबर शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर खुद के कैंसर होने की बात लोगों से साझा की. उनका कैंसर अभी तीसरे स्टेज में है. इस खबर को सुनते ही उनके फैंस उदास हो गए.

एक्ट्रेस नफीसा अली ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में वह पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ दिख रही हैं. तस्‍वीर के नीचे उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा- "अपनी बेहतरीन दोस्त से मिली जिन्‍होंने मुझे कैंसर के तीसरे स्‍टेज से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं." नफीसा के फैंस को जैसे ही उनके कैंसर के बारे में पता चला, लोगों ने सैकड़ों कमेंट्स किए हैं और जल्दी ठीक होने की दुआएं दी हैं.

View this post on Instagram
 

Just met my precious friend who wished me luck & to get well from my just diagnosed stage 3 cancer . ????????

A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on

मालूम हो कि नफीसा अली बेहद चर्चित मॉडल रह चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड के तमाम दिग्गज अमिताभ बच्‍चन, धर्मेन्द्र और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया है. नफीसा को 1976 में मिस इंडिया का खिताब मिला था. उनकी शादी मशहूर पोलो प्लेयर कर्नल आरएस सोढी के साथ हुई थी. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है.

बॉलीवुड के मशहूर हीरो इरफान खान और सोनाली बेंद्रे पहले से ही कैंसर का इलाज करा रहे हैं. ऐसे में इन्हें भी कैंसर होने से फैंस को काफी मायूसी हुई है. सोनाली बेंद्रे फिलहाल अपनी बीमारी का इलाज विदेश में करवा रही हैं. एक्‍टर इरफान खान भी विदेश में इलाज करवा रहे हैं.

नफीसा की अदाकारी लाजवाब रही है. उन्होंने 'मेजर साब', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'साहेबी बीवी और गैंगस्टर 3' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें-

Video: रणवीर सिंह ने बाहों में भरकर दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर बेकाबू भीड़ से यूं बचाया

In Pics: 'बाजीराव' के घर हुआ 'मस्तानी' का गृह प्रवेश, ससुराल पहुंचते ही सामने आईं दीपिका की ये तस्वीरें

देखें वीडियो-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget